फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   UP Board copies started reaching evaluation centers

Barabanki News: मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंचने लगी यूपी बोर्ड की कॉपियां

Tue, 18 Mar 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 18 Mar 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
UP Board copies started reaching evaluation centers
बाराबंकी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 19 मार्च से शुरू होगा। इसके लिए बोर्ड की कॉपियां संकलन केंद्रों से जांच कार्य के लिए बनाए गए दोनों मूल्यांकन केंद्रों तक पहुंचने लगीं हैं। जिले में बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन कार्य राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में चार अप्रैल तक होगा। मूल्यांकन कार्य के लिए 1266 शिक्षकों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


सोमवार से शिक्षकों ने मूल्यांकन केंद्रों पर अपनी उपस्थिति भी दर्ज कराना शुरू कर दी है।मूल्यांकन कार्य की ड्यूटी में लगे दोनों ही मूल्यांकन केंद्रों के शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्य मंगलवार को होगा। इस दौरान जीजीआईसी की प्रधानाध्यापिका नंदिता सिंह हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए 569 शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगी, वहीं जीआईसी के प्रधानाध्यापक राधेश्याम धीमान इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन हेतु 697 शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे।
विज्ञापन

उत्तर पुस्तिकाओं का पूरा मूल्यांकन कार्य सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न होगा। मूल्यांकन कार्य के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण दो चरणों (सुबह 11 से 12 बजे और दोपहर एक से दो बजे) में होगा। इस दौरान उन्हें मूल्यांकन केंद्रों पर मोबाइल लाने की अनुमति नहीं होगी। मूल्यांकन कार्य की ड्यूटी में नामित होने के बावजूद अभी तक मूल्यांकन केंद्रों पर अपनी उपस्थिति दर्ज न कराने वाले अथवा प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों से लिखित स्पष्टीकरण भी तलब किया जाएगा। उन्हें इसका लिखित जवाब डीआईओएस कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed