{"_id":"60ba771b8ebc3e8de01ba4ca","slug":"up-board-barabanki-news-lko5810053126","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड की साइट न खुलने से अपलोड नहीं हो सके नवीं की मासिक परीक्षा के अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड की साइट न खुलने से अपलोड नहीं हो सके नवीं की मासिक परीक्षा के अंक
विज्ञापन
बाराबंकी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं निरस्त कर छात्र छात्राओं को प्रमोट करने की कवायद भी चुनौती पूर्ण बनी है। इसके चलते ही 10वीं के छात्रों की नवीं की मासिक परीक्षा व छमाही के अंक परिषद की साइड पर अपलोड कराने की तय मियाद शुक्रवार शाम पांच बजे तक पूरी हो गयी। इसके बावजूद परिषद की साइट दिन भर न खुल पाने के कारण नवीं के अंक अपलोड करने का कार्य पूरा नहीं हो पाया। इसको लेकर पूरे दिन कालेज के शिक्षक व कर्मचारी बोर्ड की साइट खुलने का बस इंतजार ही करते रह गए।
10वीं के विद्यार्थियों की गत वर्ष नवीं में हुई मासिक व छमाही परीक्षा के अंक परिषद की साइट पर शुक्रवार शाम तक अपलोड करने का निर्देश सचिव परिषद दिव्यकांत शुक्ल ने दिया था। बोर्ड का यह आदेश बीते गुरुवार की शाम को जिले के कालेजों को मिला।
ऐसे में एक दिन में ही इस कार्य को पूरा कराने के लिए शुक्रवार को सभी विद्यालयों ने अपने शिक्षक व कर्मचारियों को सुबह से ही बुला लिया था, मगर दिन भर इंतजार करने के बाद भी परिषद की वेबसाइट नहीं खुली। जिम्मेदार इसके लिए साइट पर आयी तकनीकी खामी को कारण बताते रहे। ऐसे में नवीं के अंक अपलोड करने को तय समय शाम पांच बजने के बाद बीत गया। अब अंक अपलोड कराने के लिए खत्म हुई मियाद को फिर से बढ़ाना पड़ेगा।
विज्ञापन
10वीं के छात्रों की नवीं के मासिक व छमाही परीक्षा के अंक शुक्रवार की शाम तक परिषद की साइट पर विद्यालयों को अपलोड करना था। इसको लेकर कई कॉलेजों ने आदेश मिलने के बाद गुरुवार को ही अंक बोर्ड की साइड पर अपलोड कर दिए थे लेकिन शुक्रवार को साइट ओपेन न होने के कारण बचे हुए विद्यालयों के अंक अपलोड करने में समस्या रही। जिसकी जानकारी परिषद को दे दी गयी है। आगे की कार्रवाई नए दिशा निर्देश के आधार पर होगी।
राजेश कुमार वर्मा, डीआईओएस