{"_id":"586156324f1c1b8259eeb89a","slug":"up-100-two-soldiers-line-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी 100 के दो सिपाही लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी 100 के दो सिपाही लाइन हाजिर
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Mon, 26 Dec 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी 100 के वाहन पर ड्यूटी के दौरान एक युवक से पांच सौ रुपये की अवैध वसूली करने वाले दो सिपाहियाें को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी राजूबाबू सिंह ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए अन्य पुलिस कर्मियाें को सख्त हिदायत देते हुए सही तरीके से काम करने के निर्देश दिए हैं।
बताते चलें कि लोनीकटरा थाना क्षेत्र के देवीपुर-शिवनाम गांव निवासी राजकुमार तिवारी लखनऊ में रहकर केबल टीवी का कारोबार करते हैं। राजकुमार का आरोप है कि बीते शुक्रवार की देर रात वह लखनऊ से अपनी बाइक से घर जा रहे थे तभी कोठी थाना क्षेत्र में औसानेश्वर मार्ग पर पुलिस की यूपी 100 वाहन पर सवार पुलिस कर्मी पहुंचे और राजकुमार तिवारी से कहा कि इतनी रात में कहां जा रहे हो जब बताया कि घर तो पुलिस कर्मियों ने एक हजार रुपये की मांग की।
पैसे देने से मना करने पर पुलिस कर्मियों ने उनकी बाइक की चाभी ले ली और वहां से चले गए। इस मामले की शिकायत एसपी राजू बाबू सिंह से की गई थी। इस खबर को अमर उजाला ने रविवार के अंक में प्रमुखता से छापी थी। जिसके बाद एसपी ने इस दौरान यूपी 100 की ड्यूटी पर तैनात रहे दो सिपाहियों कौशल किशोर पांडेय व शिवबहादुर यादव को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने बताया कि दो सिपाहियाें को हटाकर उनकी जगह दूसरे पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।