फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Undergraduate and postgraduate back paper examination will be held in Janesma.

Barabanki News: जनेस्मा में होगी स्नातन व परास्नातक की बैक पेपर परीक्षा

Sat, 03 Feb 2024 03:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 03 Feb 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Undergraduate and postgraduate back paper examination will be held in Janesma.
बाराबंकी। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में स्नातक एवं परास्नातक की बैक पेपर परीक्षा दो पालियों में होगी। यह परीक्षा पांच फरवरी से शुरू हो रही है। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ से दोपहर साढ़े 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन



डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या ने स्नातक एवं परास्नातक की बैक पेपर परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह परीक्षाएं पांच से नौ फरवरी तक चलेंगी। इसमें करीब 50 महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं बैक पेपर की परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। जनेस्मा के प्राचार्य प्रो. सीताराम सिंह ने बताया कि परीक्षा कोे लेकर तैयारियां की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे आदि की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन





पांच से शुरू होंगी सेमेस्टर परीक्षाएं
बीबीए तृतीय व पंचम, बीएससी प्रथम, तृतीय व पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं भी पांच फरवरी से शुरू हो रही हैं। इसको लेकर जेएलएनएस पीजी कॉलेज, पीएल मेमोरियल महाविद्यालय, आईईएम अनवारी, सेठ विशंभरनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजूकेशन, एमडी कॉलेज ऑफ टेक्नाेलॉजी, जेबीएस महाविद्यालय दुल्हदेपुर, प्रेरणा महाविद्यालय आर्गेनिक सिटी निंंदूरा कुर्सी रोड, रामार्पित महाविद्यालय कोटवासड़क को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। वहीं, बीबीए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा आठ फरवरी से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed