फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   under pass

अंडर पास बनाने के यूपीडा के प्रस्ताव से सहमत हुए ग्रामीण

Thu, 02 Jan 2020 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
under pass
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर खड़ंजा मार्ग से 170 मीटर आगे अंडर पास बनाने के लिए यूपीडा के प्रस्ताव से ग्रामीण सहमत हो गए हैं। अंडरपास न होने से बरांवा चौबीसी कमेला मार्ग से संपर्क बंद हो रहा था।
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बरांवा गांव के पास से निकल रहा है। हैदरगढ़-शुकुलबाजार सड़क से हरिपालपुर, नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर, बरांवा गांव होकर चौबीसी कमेला मार्ग को जोड़ने वाले मार्ग पर अंडरपास बनाने की मांग ग्रामीणों ने की थी।
विज्ञापन

निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 45.5 से 45.6 के मध्य से होकर निकले खड़ंजा मार्ग के लिए अंडरपास न होने से कई गांव के लोगों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों की मांग पर यूपीडा के अधिकारियों ने बीते सप्ताह मौके की जांच कर खड़ंजा मार्ग से 170 मीटर आगे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किमी 45.770 पर अंडरपास बनाए जाने का प्रस्ताव दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर सर्विस रोड बनाए जाने पर ग्रामीणों ने यूपीडा के प्रस्ताव पर सहमति जताई है। गांव निवासी राकेश सिंह, रामतीरथ, मथुरा प्रसाद मौर्य, शिवकुमार अवस्थी, मुकेश प्रताप सिंह, रवीश बहादुर सिंह, प्रदीप सिंह, वीरेंद्र यादव, शीतला प्रसाद व रामपाल आदि ग्रामीणों ने अपर मुख्य सचिव एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण लखनऊ को सहमति पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed