फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Uncontrollable car collision lawyer ceased for breath

बेकाबू कार की टक्कर से वकील की सांसें थमीं

Sun, 12 Jun 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 12 Jun 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable car collision lawyer ceased for breath
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
बाइक से घर लौट रहे एक वकील को एक कार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल वकील को जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मसौली थानाक्षेत्र में हुए सड़क हादसे में वकील की बाइक में टक्कर मारने वाली कार को पुलिस ने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन


थाना मसौली क्षेत्र के अंबरपुर नहामऊ गांव के रहने वाले शिवकैलाश(35) पुत्र घुरू पेशे से वकील थे और जिला कचहरी में प्रैटिक्स करते थे। शनिवार की रात शिवकैलाश अपनी बाइक से रामनगर से घर लौट रहे थे तभी मसौली से पहले एक ईंट भठ्टे के समीप पीछे से आ रही एक कार ने वकील की बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग निकला। आसपास के लोगाें ने एंबुलेंस बुलवाकर घायल वकील को जिला अस्पताल भिजवाया जहां उसकी मौत हो गई।

युवक को बस ने कुचला : रामनगर थाना क्षेत्र के गनेशपुर मोड़ के पास रविवार की शाम करीब छह बजे एक साइकिल सवार युवक को रोडवेज बस ने रौंद दिया जिसमें युवक गंभीर रूप से झुलस गया। लोगों ने घायल युवक को सीएचसी रामनगर पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृत युवक की आयु करीब 20 वर्ष बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed