फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Uncle raped the girl, was caught

Barabanki News: चाचा ने बालिका से किया दुष्कर्म, धरा गया

Fri, 07 Apr 2023 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 07 Apr 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Uncle raped the girl, was caught
सुबेहा (बाराबंकी)। सुबेहा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी 11 साल की भतीजी को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बालिका का मेडिकल कराया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, सुबेहा क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 11 साल की बालिका बृहस्पतिवार को पिता के साथ गांव से कुछ दूरी पर स्थित विद्यालय गई थी। इस दौरान परिवार का ही युवक धनीराम स्कूल पहुंच गया। धनीराम रिश्ते में बालिका का चाचा लगता है। उसने बालिका को घर पहुंचाने की बात कही तो पिता ने बेटी को उसके साथ भेज दिया और खुद बाजार की ओर चला गया। रास्ते में चाचा ने निर्जन स्थान पर बालिका को बंधक बना लिया और जंगल के अंदर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे धमकाया भी गया। गंभीर हालत में बालिका किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। परिजनों की तहरीर पर धनीराम के खिलाफ दुष्कर्म व पाॅक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। रात में ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया। एसएचओ सुबेहा संजीत सोनकर ने बताया कि आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है। बालिका का मेडिकल कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed