फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Uncle dies, niece and two children injured in accident

हादसे में चाचा की मौत, भतीजी व दो बच्चे घायल

Sun, 19 Dec 2021 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Uncle dies, niece and two children injured in accident
सूरतगंज (बाराबंकी)। ससुराल से भतीजी को विदा कराकर लौट रहे चाचा की हादसे में मौत हो गई। वहीं भतीजी व उसके दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। हादसा शनिवार को मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में सूरतगंज-झंझरा मार्ग पर एंडौरा मोड़ के पास हुआ।
सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के कनरकीघाट निवासी राजू निषाद (30) शनिवार को अपनी भतीजी अनीता (24) व उसके दो बच्चे संतोष (तीन) तथा अर्चना (एक वर्ष) को उसकी अयोध्या जिले के लोहटी सरैया गांव स्थित ससुराल से विदा कराकर बाइक से लौट रहा था।
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में सूरतगंज-झंझरा मार्ग पर एंडौरा मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गई। हादसे में बाइक सवार राजू की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बाइक पर पीछे बैठी भतीजी अनीता व उसके दोनों बच्चे संतोष व अर्चना घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे डायल-112 के पुलिस कर्मियों ने घायलों को सीएचसी सूरतगंज में भर्ती कराया।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक नितेश श्रीवास्तव ने बताया कि घायलों का इलाज सीएचसी में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed