{"_id":"5973900a4f1c1b82098b46d8","slug":"two-young-people-died-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन ने ली दो युवकों की जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन ने ली दो युवकों की जान
बाराबंकी
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में हुई युवक की मौत के बाद थाने पर मौजूद परिवारीजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार वाहन से आजमगढ़ के दो युवकों की जान चली गई। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे का शिकार हुए दोनों युवक रिश्ते में ममेरे भाई है व बाइक पर सवार होकर लखनऊ से घर जा रहे थे।
कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र में कोटवा सड़क के पास शुक्रवार की देर रात बाइक से जा रहे दो युवकों को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल दोनों युवकों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी मौत हो गई।
मृतकों की पहचान अंकित राय (22) पुत्र हंस कुमार राय निवासी मकान नंबर 136, मर्द खरगपुर लालगंज जनपद आजमगढ़ व राहुल राय(26 )पुत्र रवींद्र राय निवासी ग्राम रामगढ़ बछउरखुर्द थाना संगड़ी आजमगढ़ के रूप में हुई। परिवारीजनों ने बताया कि राहुल लखनऊ मेट्रो व अंकित एचसीएल कंपनी में काम करता था।
विज्ञापन
यह दोनों लखनऊ में साथ रहते थे व शुक्रवार की रात बाइक से आजमगढ़ जा रहे थे। दोनों युवक रिश्ते में ममेरे भाई भी लगते थे। हादसे के समय यह हेलमेट पहनकर बाइक चला रहे थे लेकिन तब भी जान नहीं बच सकी। कोतवाल रामसनेहीघाट श्यामसुंदर पांडेय का कहना है कि जिस वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवकों की जान गई है उसके बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।