फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two trucks clashed, Hwy 14 hours jam

दो ट्रक भिड़े, 14 घंटे हाईवे जाम

Fri, 29 Apr 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Apr 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Two trucks clashed, Hwy 14 hours jam
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर सोमवार को लगा भीषण जाम। - फोटो : अमर उजाला
दो ट्रकों की टक्कर होने से वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप गया। बीच सड़क पर दोनों ट्रकों के फंसे होने से कई किमी. तक वाहनों की कतारें लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कई घंटे तक जाम में फंसी यात्री बसाें व अन्य वाहनों को मुख्य चौराहे और दहिला मौड़ से डायवर्ट कर दिया।
विज्ञापन


इस बीच 14 घंटे तक आवागमन ठप रहा। बाद में क्रेन से ट्रकों को मार्ग से हटाया गया। इसके बाद आवागमन बहाल हो सका है। ट्रक भिड़ने के बाद दोनों वाहनों के चालक मौके से भाग निकले। बुधवार रात करीब एक बजे कोतवाली के गोतौना गांव के पास सुल्तानपुर की ओर से गिट्टी लेकर जा रहा ट्रक सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया।
विज्ञापन


इससे सड़क जाम हो गई। घटना स्थल से हैदरगढ़ की ओर कस्बे के मुख्य चौराहे तक और दूसरी ओर कई किमी. दूर लोनीकटरा थाने तक वाहन खड़े रहे। भोर से लखनऊ की ओर से आने वाले वाहनों को दहिला पोखरा मार्ग व सुल्तानपुर की ओर से आए वाहनों को मुख्य चौराहे से बाराबंकी बछरांवा मार्ग की ओर डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलपुर होकर कोठी मार्ग, बारा से होकर औसानेश्वर मार्ग समेत कई लिंक मार्गों से सवारी बसों व अन्य छोटे वाहनों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। क्रेन के मौके पर पहुंचने पर दोनों ट्रकों को सड़क से हटाया गया। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे हाईवे पर आवागमन बहाल हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed