{"_id":"51d913b9bdac8167c0fb4bffa30d28cf","slug":"two-teachers-were-absent-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर हाजिर मिले दो शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर हाजिर मिले दो शिक्षक निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Wed, 02 Mar 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभाग को बिना सूचना दिए गायब रहना दो शिक्षकों को मंगलवार को भारी पड़ा। शिकायत पर बीएसए ने मामले की जांच कराई तो हैदरगढ़ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भिखरा में तैनात शिक्षिका विनीता विश्वकर्मा विद्यालय से बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी करने के बहाने गैर हाजिर चल रही थी।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि उनकी ड्यूटी किसी भी स्कूल में बोर्ड परीक्षा के दौरान नहीं लगाई गई है। बीएसए ने शिक्षिका को निलंबित कर दिया है। वहीं प्राथमिक विद्यालय पूरेडलई के प्रकाश श्रीवास्तव कई दिनों से बिना किसी सूचना के गायब चल रहे थे।
विज्ञापन
मंगलवार को इस मामले की जांच के दौरान भी शिक्षक बिना किसी सूचना के गायब मिला। दोनों शिक्षकों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई किए जाने के साथ जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन