फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   two teacher suspended

दो केंद्र व्यवस्थापक निलंबित, एफआईआर के आदेश

Tue, 05 Apr 2022 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
two teacher suspended
बाराबंकी। बोर्ड परीक्षा के दौरान केंद्र व्यवस्थापक व अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों को लापरवाही के आरोप में हटाते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस राजेश वर्मा के अनुसार, परीक्षा केंद्र जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानपुर में तैनात किए गए केंद्र व्यवस्थापक डॉ. ज्ञानचंद्र शुक्ल व अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक निरंजन सिंह तीन मार्च को प्रश्न-पत्रों को प्राप्त करने के समय केंद्र से अनुपस्थित थे। इसकी सूचना स्टैटिक मजिस्ट्रेट द्वारा दी गई।
विज्ञापन

इस दौरान मामले की गंभीरता देखते हुए स्टैटिक मजिस्ट्रेट द्वारा शील्ड डबल लॉक की चाबियों का प्रयोग कर किसी तरह से प्रश्न-पत्र डबल लॉक में सुरक्षित रखवाए गए। इससे परीक्षा कार्य में व्यवधान के हालात पैदा हुए। डीआईओएस ने बताया कि लापरवाही बरतने के आरोप में केंद्र व्यवस्थापक डॉ. ज्ञानचंद्र शुक्ल व अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक निरंजन सिंह को उनके पद से हटाते हुए निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देेश दे दिए गए हैं। इनकी जगह परीक्षा केंद्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानपुर में अब्दुल माजिद को नया केंद्र व्यवस्थापक व मनीष कुमार सिंह को अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक तैनात कर दिया गया है।

दोनों पालियों में 4300 ने छोड़ी परीक्षा
बाराबंकी। बोर्ड परीक्षा में सोमवार को हाईस्कूल व इंटर के 4300 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में हाईस्कूल की विज्ञान विषय की परीक्षा में 33757 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि इंटर में शिक्षा शास्त्र विषय की परीक्षा में 4483 परीक्षार्थी मौजूद रहे। दूसरी पाली में हाईस्कूल की कोई परीक्षा नहीं थी। जबकि इंटर की गणित की परीक्षा में 15602 परीक्षार्थी मौजूद रहे। परीक्षा के दौरान सार्वजनिक इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक सुधांशु पांडेय को लापरवाही के कारण हटा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed