फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   two teacher suspended

दो शिक्षिकाएं निलंबित, शिक्षामित्र की संविदा होगी समाप्त

Tue, 05 Apr 2022 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
two teacher suspended
फतेहपुर (बाराबंकी)। स्कूल चलो अभियान के दौरान ही सरकारी शिक्षा व्यवस्था की बदहाल तस्वीर सामने आई। फतेहपुर ब्लॉक क्षेत्र में विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा के निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय से सभी शिक्षिकाएं व शिक्षामित्र गायब मिले। विधायक द्वारा नाराजगी जताने के बाद अधिकारी हरकत में आए और आननफानन दो शिक्षिकाओं को निलंबित कर दिया गया। शिक्षामित्र की संविदा समाप्त करने के आदेश दिए गए हैं। कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

सोमवार को स्कूल चलो अभियान के तहत फतेहपुर ब्लॉक के कई स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम किए गए थे। कुर्सी के विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा को भी कई विद्यालयों में आमंत्रित किया गया था। इसी दौरान क्षेत्र में निकले विधायक दोपहर करीब डेढ़ बजे प्राथमिक विद्यालय साढ़ेमऊ प्रथम पहुंच गए। वहां का हाल देखकर विधायक दंग रह गए। क्योंकि विद्यालय में तैनात सभी शिक्षिकाएं व शिक्षामित्र नदारद थे। विद्यालय में केवल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका मौजूद थीं।
विज्ञापन

इस पर विधायक का पारा चढ़ गया। उन्होंने वहीं से मोबाइल के माध्यम से अधिकारियों से बात कर नाराजगी जताई। इस पर कुछ ही देर में तहसीलदार राहुल सिंह व एबीएसए सुनील कनौजिया भी विद्यालय पहुंच गए। यहां मिले ग्रामीणों ने भी अधिकारियों व विधायक को बताया कि यहां अक्सर यही हाल रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीईओ ने दो घंटे के अंदर ही पूरे मामले की रिपोर्ट डीआईओएस व प्रभारी बीएसए राजेश वर्मा को भेजी। इसके बाद कार्रवाई कर दी गई। प्रभारी बीएसए राजेश वर्मा ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय साढ़ेमऊ की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका अंजना भारती 31 मार्च से 2 अप्रैल तक बिना अवकाश के विद्यालय से गैरहाजिर पाई गई हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका अंजना भारतीय व सहायक अध्यापिका आरती सिंह को निलंबित कर दिया गया। जबकि शिक्षामित्र मधुबाला की संविदा समाप्त करने के आदेश जारी किए गए हैं।
विधायक से की अनाज न देने की शिकायत
फतेहपुर। क्षेत्र के ग्राम साढ़ेमऊ पहुंचे विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा को देख सैकड़ों ग्रामीणों ने उनसे मशीन पर अंगूठा लगवाने के बाद अनाज न दिए जाने की शिकायत की। सूचना पर पहुंचे पूर्ति निरीक्षक ने ग्रामीणों के बयान दर्ज करने के साथ कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विधायक साकेंद्र वर्मा सोमवार को साढ़ेमऊ सिथत प्राथमिक विद्यालय का हाल जानने के लिए पहुंचे थे। विधायक को देख भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और गांव की कोटेदार राम देवी की शिकायत करने लगे। आरोप लगाया कि कोटेदार के पुत्र राकेश द्वारा मशीन पर अंगूठा लगवा लिया जाता है लेकिन अनाज देने मे टालमटोल किया जाता है और अगले दिन बुलाने के बाद भी अनाज नहीं दिया जाता है।

चमन यादव, अमन कुमार, रितेश, शिवम वर्मा, शैलेंद्र कुमार, नन्हू आदि ने बताया कि प्रति माह इसी तरह से करके कई लोगों का राशन कोटेदार नहीं देता है। सूचना पर पहुंचे पूर्ति निरीक्षक आरएन मिश्र ने बताया कि कार्डधारकों के बयान दर्ज कर कोटेदार के विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed