फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two pump houses and 12 toilets will be built in the jail at a cost of Rs 1.83 crore.

Barabanki News: जेल में 1.83 करोड़ से बनेंगे दो पंप हाउस, 12 शौचालय

Fri, 06 Mar 2026 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 06 Mar 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Two pump houses and 12 toilets will be built in the jail at a cost of Rs 1.83 crore.
बाराबंकी। जिला जेल में बंदियों की बढ़ती संख्या और मूलभूत सुविधाओं की कमी को देखते हुए शासन ने करीब 1.83 करोड़ रुपये की लागत से कई विकास कार्यों को मंजूरी दे दी है। इसके तहत जेल परिसर में पेयजल व्यवस्था मजबूत करने के लिए पंप हाउस, खेती की सिंचाई के लिए अलग पंप हाउस तथा 12 सेप्टिक शौचालय और नालियों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिला जेल में वर्तमान समय में करीब 1200 बंदी निरुद्ध हैं, जबकि जेल की क्षमता केवल 960 बंदियों की है। क्षमता से अधिक बंदियों के कारण पेयजल, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर अक्सर परेशानी बनी रहती है। इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जेल प्रशासन ने जेल परिसर का विस्तृत सर्वे कराया था। करीब 10 दिनों तक चले सर्वे के बाद जेल प्रशासन ने कई प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजे थे। इन प्रस्तावों में से शासन ने चार प्रमुख प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार जेल में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एक पंप हाउस की स्थापना की जाएगी। इसमें ट्यूबवेल भी लगाया जाएगा, जिससे जेल परिसर में पानी की आपूर्ति सुचारु हो सके। इस कार्य के लिए 51 लाख 51 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके अलावा जेल परिसर में करीब 13 एकड़ क्षेत्र में होने वाली खेती की सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अलग से पंप हाउस और ट्यूबवेल की स्थापना कराई जाएगी। इस परियोजना पर 58 लाख 14 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में स्वच्छता व्यवस्था को सुधारने के लिए 12 सेप्टिक शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा, जिस पर 42 लाख 26 हजार रुपये खर्च होंगे। वहीं गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नालियों के निर्माण पर 32 लाख रुपये अलग से खर्च किए जाएंगे।

...........................
वर्जन-
इन कार्यों के पूरा होने से जेल परिसर में पेयजल, स्वच्छता और सिंचाई व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा। साथ ही बंदियों को भी मूलभूत सुविधाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध हो सकेंगी।
- कुंदन कुमार, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed