{"_id":"6807f73b3ed50da77e037aff","slug":"two-people-lost-their-lives-in-road-accidents-barabanki-news-c-315-1-brp1006-137756-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सड़क हादसों में दो की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सड़क हादसों में दो की जान गई
Wed, 23 Apr 2025 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में सोमवार रात एक युवक व एक ग्रामीण की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रामसनेहीघाट क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाइवे स्थित रामसनेहीघाट और जैदपुर बॉर्डर के पास एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। कोटवासड़क के निंबहा गांव निवासी चंद्रेश कुमार (42) सोमवार देर रात पैदल गेंहू की फसल देखने जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। चंद्रेश के चार बच्चे हैं। जिसमें से बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। वे मजदूरी कर पत्नी व तीन बच्चों का पालन-पोषण करते थे।
दूसरा हादसा देवा क्षेत्र में छपरा बाजार के पास हुआ। हरवश पुरवा मोहम्मदपुर निवासी बदलू (50) सोेमवार को जदईपुरवा में आयोजित तिलक समारोह से बाइक से घर लौट रहे थे। तभी छपरा बाजार स्थित धर्मकांटे के सामने तेज रफ्तार पिकअप से टक्कर हो गई और वह अचेत होकर गिर पड़े। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी देवा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बदलू मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। मृतक के आठ बच्चे हैं, इनमें से तीन बच्चों की शादी हो चुकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पिकअप चालक बाइक को घसीटते हुए कुछ दूरी तक ले गया था। घटनास्थल से हेलमेट नहीं मिला है। पुलिस ने छोटे भाई राम सुमिरन की तहरीर पर पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।