{"_id":"659c543a4c1447a024009fc3","slug":"two-people-died-due-to-vehicle-collision-barabanki-news-c-315-1-brp1006-11129-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: वाहनों की टक्कर से दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: वाहनों की टक्कर से दो लोगों की मौत
Tue, 09 Jan 2024 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 09 Jan 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
बदोसराय थाना क्षेत्र के डक्कापुरवा गांव निवासी रामखेलावन का पुत्र राहुल वर्मा (22) रविवार की देर शाम दरियाबाद थाना क्षेत्र के धामापुर गांव निवासी अपने मित्र रामअचल की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए गया था। रात करीब साढ़े दस बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान अद्रा डबल नहर पुल के नीचे राहुल की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे राहुल बाइक समेत सड़क के किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गया और उसकी मौत हो गई। करीब डेढ़ घंटे तक वह सड़क के किनारे पड़ा रहा। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। पुलिस के अनुसार युवक ने हेलमेट नहीं लगा लगा रखा था। सिर में गंभीर चोट आने से मौत हुई है।
वहीं, दरियाबाद नगर पंचायत निवासी मायावती (45) रविवार की शाम रेलवे स्टेशन के पास लगने वाली साप्ताहिक बाजार से वापस घर जा रही थी। इसी दौरान मथुरानगर नहर के पास पीछे से आ रहे सफदरगंज कोतवाली क्षेत्र के काजीपुरवा गांव निवासी बाइक सवार दिलीप कुमार ने मायावती को टक्कर मार दी। दुर्घटना में मायावती का पैर टूट गया, जबकि हेलमेट न होने के कारण दिलीप के सिर में गंभीर चोटें आईं। दोनों को सीएचसी मथुरानगर पहुंचाया गया, यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां मायावती की मौत हो गई।
विज्ञापन
उधर, दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के रोहिलानगर ग्राम पंचायत के कांटी गांव निवासी उर्मिला और उसका पति अनिल ब्लॉक मुख्यालय के अंदर समूह के माध्यम से कैंटीन का संचालन करते हैं। सोमवार की सुबह बाइक से दोनोंं ब्लॉक की ओर मुड़े ही थे कि पीछे से आई एक दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। इससे उर्मिला सड़क पर व अनिल बाइक समेत नाले में जा गिरा। टक्कर मारने वाला बाइक सवार भाग गया। लोगों ने घायल दंपती को सीएचसी मथुरानगर पहुंचाया।
इंसेट
बच्ची के नामकरण से पहले पिता ने छोड़ा साथ
हादसे में हुई किसान राहुल वर्मा की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। चार भाइयों में राहुल तीसरे नंबर पर था। तीन साल पहले ही शादी हुई थी। उसकी एक आठ माह की बच्ची है, जिसका नामकरण भी नहीं हुआ है। मौत की सूचना पाकर पत्नी फूट-फूट कर रो पड़ी।