फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two people died due to cold weather

ठंड हुई जानलेवा, महिला समेत दो की मौत

Wed, 14 Dec 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 14 Dec 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Two people died due to cold weather
कोहरा - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण क्षेत्र में ठंड का कहर जारी है। बुधवार को ठंड की चपेट में आकर एक बुजुर्ग महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को सूचना दी। जांच में पहुंचे राजस्व कर्मियों ने परिवारीजनों की मांग के बाद भी पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। तहसील प्रशासन वृद्धा की मौत को स्वाभाविक बता रहा है। वहीं, त्रिवेदीगंज में नायब तहसीलदार के कहने पर भी परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
विज्ञापन


मामला थाना दरियाबाद क्षेत्र के ग्राम उदवतनगर का है। यहां के निवासी दुर्गेश का कहना है कि मंगलवार शाम वह मां रामरती के साथ खेत से काम करके लौटा और घर पर सो गया। बुधवार सुबह सोकर उठा तो उसकी मां रामरती (60) पत्नी स्व. मयाराम मृत मिली। उसने बताया कि मां की मौत ठंड लगने से हुई। मौके पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी।
विज्ञापन


राजस्व कर्मियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा और खानापूर्ति कर चले गये। राजस्व प्रशासन ठंड से मौत की बात से इन्कार कर रहा है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि गरीब होने के कारण इस परिवार के पास कोई व्यवस्था नहीं थी। एसडीएम सिरौलीगौसपुर लवकुमार सिंह ने बताया कि मौके पर राजस्व कर्मियों को भेजा गया था। मृतका की उम्र 60 साल के आसपास है, उसकी मौत स्वाभाविक है। ठंड से मौत होने की सूचना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर त्रिवेदीगंज के बेलवा बहुता निवासी शिवदर्शन (45) पुत्र रामपाल की मौत हो गई। शिवदर्शन के पुत्र संतोष ने बताया कि ठंड से मौत हुई है। मौके पर पहुंची नायब तहसीलदार प्रज्ञा सिंह ने शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही तो परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। एसडीएम पंकज कुमार का कहना है कि मृतक शिवदर्शन का दो वर्ष से टीबी का उपचार चल रहा था। मौके पर नायब तहसीलदार प्रज्ञा सिंह को भेजा गया था। एसडीएम का कहना है कि शिवदर्शन की बीमारी से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed