फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two people die in road accident

सड़क हादसे में दो की मौत

Mon, 13 Dec 2021 01:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Two people die in road accident
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। सवारी लेकर जा रहे टेंपो को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं टेंपो में बैठे घायल हुए अन्य लोगों को आननफानन एंबुलेंस से सीएचसी देवा भेजा गया। वहीं, जैदपुर थाना क्षेत्र में बाइक से गिरकर युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना सद्दीपुर सिहाली मार्ग की है। रविवार शाम एक टेंपो सवारियों को लेकर जहांगीराबाद से फतेहपुर के लिए निकला था। सद्दीपुर से एक किमी आगे नेवाज पुरवा मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो पलट गया और उसमें सवार सभी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे की सूचना से मौके पर भीड़ जमा हो गई। आननफानन एंबुलेंस बुलाई गई व सभी घायलों को देवा सीएचसी भेजा गया। वहां संजय वाल्मीकि (16) व हरीश (55) निवासी कस्बा जहागीराबाद को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि ये दोनों पैंतेपुर किसी रिश्तेदारी में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। घटना की सूचना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जैदपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत अब्दुल्लापुर निवासी नरेंद्र कुमार (18) शनिवार देर रात फसल को चर रहे मवेशियों को खदेड़ने के लिए बाइक से खेत गया था। मवेशियों को खदेड़ने के बाद घर लौटते समय बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे उसके सर में गंभीर चोट लग गई। सूचना पाकर पहुंचे परिजन आननफानन उसको सीएचसी ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed