फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two overbridges will be built, will get rid of the problem of jam

Barabanki News: बनेंगे दो ओवरब्रिज, जाम की समस्या से मिलेगी निजात

Wed, 14 Jun 2023 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Two overbridges will be built, will get rid of the problem of jam
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। बांदा बहराइच स्टेट हाईवे पर लिल्हौरा तथा सुबेहा मार्ग पर पेचरुआ रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण होने से जाम की समस्या से राहत मिलेगी। इसके लिए शासन से स्वीकृति मिलने पर उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लि. ने प्रशासन से अनापत्ति प्रमाण लेकर मिट्टी की जांच शुरू कर दी है। सड़क की भूमि पर ही ओवरब्रिज व नीचे दोनों ओर सर्विस रोड बनाई जाएगी। इन दोनों ओवरब्रिज के निर्माण से पूर्वांचल के आधा दर्जन से अधिक जिलों का सफर करने वाले करीब पांच हजार वाहनों व लोगों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


हैदरगढ़ से बांदा-बहराइच स्टेट हाईवे पर हजारों की तादाद में वाहन गुजरते हैं। वहीं नई सड़क से सीधा भिटरिया मार्ग लखनऊ सुल्तानपुर, लखनऊ योध्या हाईवे तथा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का लिंक मार्ग है। एक दशक पहले सुल्तानपुर से लखनऊ के उतरेटिया रेल सेक्शन के डबल लेन होने से ट्रेनों की संख्या बढ़ी गई थी, जिससे कई ट्रेन एक साथ निकलती हैं और घंटों क्रॉसिंग बंद हो जाती है। क्रॉसिंग बंद होने से स्टेट हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार में लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं।
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड स्टेट हाईवे क्राॅसिंग गेट संख्या 161 पर फोरलेन उपरिगामी सेतु का निर्माण कराएगा। वहीं हैदरगढ़ से सुबेहा होकर अमेठी के शुकुलबाजार को जोड़ने वाले मार्ग पर पेचरुआ क्रॉसिंग गेट संख्या 159 पर दो लेन का उपरिगामी सेतु बनाया जाएगा। सेतु निगम की ओर से डीएम के माध्यम से भेजे गए पत्र पर तहसील प्रशासन ने अनापत्ति जारी कर दी है। निर्माण शुरू करने के लिए ब्रिज कॉर्पोरेशन ने दोनों मार्गों पर मृदा परीक्षण के लिए बोरिंग का कार्य शुरू कर दिया है। इन दोनों ओवरब्रिज के निर्माण से बाराबंकी के साथ बांदा, प्रयागराज, गोरखपुर, बहराइच, अमेठी व अयोध्या समेत पूर्वांचल के कई जिलों तक का सफर आसान हो जाएगा। वहीं पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, अयोध्या लखनऊ हाईवे तक पहुंचने में लोगों को आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सुमित आर महाजन ने बताया कि उत्तर प्रदेश सेतु निगम को दोनों ओवरब्रिज निर्माण के लिए अनापत्ति जारी कर दी गई है। कार्यदायी संस्था ने मिट्टी की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही निर्माण भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed