फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two new four-lane bridges will be built on Indira Canal with a cost of Rs 110 crore

Barabanki News: इंदिरा नहर पर 110 करोड़ से बनेंगे दो नए फोरलेन पुल

Sat, 31 May 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 31 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Two new four-lane bridges will be built on Indira Canal with a cost of Rs 110 crore
बाराबंकी। इटौंजा से चिनहट तक प्रस्तावित 28 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क के निर्माण के साथ ही अब इस रूट पर दो नए फोरलेन पुल बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। इनका निर्माण प्रस्तावित सड़क पर पड़ने वाली इंदिरा नहर के दो पुराने पुलों के पास 110 करोड़ की लागत से होगा। इन पुलों के बनने से इस मार्ग पर लगने वाले जाम की परेशानी के साथ ही सड़क हादसों में भी कमी आएगी। आवागमन सुगम बनने से इसका सीधा फायदा लखनऊ-बाराबंकी रूट पर हर दिन दौड़ने वाले करीब 25 हजार वाहन चालकों को मिलेगा।
विज्ञापन

फोरलेन सड़क परियोजना के तहत इटौंजा, महोना, कुम्हरावा, कुर्सी और देवा होते हुए चिनहट तक की सड़क को दो लेन से फोरलेन किया जाएगा। इसके लिए शासन पहले ही 200 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान कर चुका है। इस सड़क के निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग खंड तीन को दी गई है। विभागीय स्तर पर इसका सर्वे कार्य चल रहा है। बरसात के बाद निर्माण कार्य भी शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

इसी सड़क पर कुर्सी और देवा क्षेत्र में माती के पास बने पुराने पुलों पर रोजाना 20 से 25 हजार वाहन गुजरते हैं। पुल संकरा होने के कारण वाहन चालकों को यहां अक्सर जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। इस परेशानी से छुटकारा दिलवाने के लिए शासन ने अब इन स्थानों पर नए पुलों के निर्माण की स्वीकृति दी है। इन फोरलेन पुलों की बनाने की जिम्मेदारी सेतु निगम को दी गई है। निर्माण कार्य करीब डेढ़ साल में पूरा होने की उम्मीद है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

71 मीटर लंबाई व 12 मीटर होगी चौड़ाई
दोनों फोरलेन पुलों की लंबाई 72 मीटर और चौड़ाई 12 से 15 मीटर होगी। पुराने पुलों को भी चालू रखा जाएगा, जिससे किसी तरह की असुविधा न हो। अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राय ने बताया कि निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।

फोरलेन को लेकर सेना का सर्वे पूरा
लखनऊ-अयोध्या पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग को भी फोरलेन में बदले जाने की योजना पर काम चल रहा है। इसमें बिजली, वन विभाग और सेना की मंजूरी मिलना अभी बाकी है। अधिशासी अभियंता राजीव राय के अनुसार, सेना की ओर से सर्वे पूरा कर लिया गया है। जैसे ही अन्य विभागों की स्वीकृति मिलती है, इस सड़क के चौड़ीकरण का काम भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed