फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   two new block

जिले में बड़ेंगे दो ब्लॉक विभाग ने शुरू की कवायद

Tue, 02 Aug 2022 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
two new block
बाराबंकी। जिले में दो महादेवा और सुबेहा नए विकासखंड बनाने की कवायद फिर से शुरू हो गई है। ग्राम्य विकास मंत्री द्वारा नए ब्लॉक बनाने की घोषणा के बाद विभाग के अधिकारियों ने एक बार फिर कसरत शुरू की दी है। वैसे वर्ष 2016 में जिला प्रशासन द्वारा इन्हीं दोनों स्थानों पर नए ब्लॉक बनाने का पूरा प्रस्ताव तैयार किया गया था। बाद में चुनाव घोषित होने के कारण अमल में नहीं आ पाया था। अधिकारी एक बार फिर उसी प्रस्ताव पर मुहर लगाने की तैैयारी में हैं।
विज्ञापन

जिले में वर्तमान समय में 15 विकासखंड हैं। इनमें 1161 ग्राम पंचायतें हैं। प्रत्येक जिले में एक-एक नए ब्लॉक बनाने की घोषणा के बाद जिले में महादेवा और सुबेहा नए ब्लॉक बनाने की कोशिशों को पंख लगते दिख रहे हैं। छह वर्ष पूर्व इन दोनों ब्लॉकों के गठन को लेकर परिसीमन के आधार पर आसपास ब्लॉकों के कुल 94 गांवों को काटकर इनमें शामिल किया था।
विज्ञापन

इसमें महादेवा ब्लॉक के लिए रामनगर, सूरतगंज और फतेहपुर ब्लॉक के 48 गांव तो सुबेहा ब्लॉक के लिए हैदरगढ़, सिद्धौर और बनीकोडर ब्लॉक के 46 गांव अलग कर इसमें शामिल किए गए थे। अब प्रशासन अलमारी में बंद पड़ी फाइल को निकलवाकर कर आगे की तैयारियों में लग गया है। डीडीओ भूषण कुमार ने बताया कि घोषणा तो हुई लेकिन अभी आदेश का इंतजार किया जा रहा है। पुरानी फाइल को देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महादेवा व सुबेहा में शामिल हैं यह न्याय पंचायतें
नए महादेवा ब्लॉक में रामनगर ब्लॉक की न्याय पंचायत बिछलखा की 12, गनेशपुर की 11, सूरतगंज ब्लॉक के न्याय पंचायत भिटौली की पांच, सेमराय की आठ व जुरौंडा की तीन ग्राम पंचायतें शामिल हैं। जबकि फतेहपुर ब्लॉक के न्याय पंचायत हसनपुर टांडा के आठ गांव शामिल हैं।

इसी तरह सुबेहा ब्लॉक में हैदरगढ़ ब्लॉक की न्याय पंचायत सुबेहा के छह, पलिया के आठ, सिद्धौर ब्लॉक के शेषपुर जाहिद न्याय पंचायत के नौ, मंसारा के आठ, बनीकोडर ब्लॉक के टिकरा न्याय पंचायत के सात और मवईया के आठ गांव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed