फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   two more nomination

दो और उम्मीदवारों ने किया नामांकन, 13 पर्चे बिके

Sat, 05 Feb 2022 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
two more nomination
बाराबंकी। नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन किसी भी प्रमुख दल के उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी और राष्ट्रवादी किसान क्रांतिदल के उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र जरूर दाखिल किया जबकि 13 पर्चे बिके। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार तनुज पुनिया ने नामांकन कक्ष पहुंचकर अपना दूसरा सेट जरूर दाखिल किया। डीएम ने सदर तहसील पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया सदर तहसील में बनाए गए नामांकन कक्षों में चल रही है। नामांकन के चौथे दिन शुक्रवार को किसी भी प्रमुख राजनीतिक दल के उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। वहीं कुर्सी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार रावत और दरियाबाद विधानसभा सीट से राष्ट्रवादी किसान क्रांति दल के उम्मीदवार रामजी तिवारी ने अपना नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन

इसके अलावा जैदपुर से कांग्रेस उम्मीदवार तनुज पुनिया ने दूसरा सेट जमा किया। इस दौरान 13 नामांकन पत्र बिके। इस तरह से अब तक करीब 109 नामांकन पत्र बिक चुके हैं। वहीं डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने एडीएम राकेश कुमार सिंह के साथ सदर तहसील पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए आदर्श चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन कराए जाने के आदेश दिए। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन एमएलसी के बिके 3 पर्चे
एडीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि एमएलसी पद के लिए कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नामांकन के पहले दिन भले ही किसी भी दल के उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया है लेकिन इस दौरान तीन पर्चे जरूर बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed