{"_id":"6188272d1ca7c8329a33def4","slug":"two-killed-two-serious-in-road-accidents-barabanki-news-lko603406965","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में एक बालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, गंभीर दशा में एक महिला व युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कोटवाधाम संवाद के अनुसार शनिवार देर शाम बदोसराय थाना क्षेत्र के अद्रा गांव निवासी कपिलदेव वर्मा (21) अपने साथी रमन के साथ बाइक से खजूरी चौराहे पर गया था। वहां से लौटते समय मोहरिया गांव के पास किसी वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची बदोसराय पुलिस ने दोनों को सीएचसी सिरौलीगौसपुर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने कपिल को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल रमन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कमासुत बेटे कपिल की मौत से पिता रामपाल का रो-रोकर बेहाल है। एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उधर, कुर्सी संवाद के अनुसार घुंघटेर थाना क्षेत्र के पिंड़सावां गांव निवासी आमिर शनिवार शाम पत्नी व सात वर्षीय बेटे उस्मान के साथ कुर्सी के मोहल्ला काजीपुरा स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। टैक्सी से उतरकर तीनों सड़क पार करने लगे। इसी बीच तेज रफ्तार वैन उस्मान को रौंदते हुए निकल गई।
हादसे के बाद आननफानन पुलिस को सूचना देकर आमिर घायल उस्मान को लेकर लखनऊ पहुंचा जहां एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं बड्डूपुर थाना क्षेत्र के नयापुरवा गांव निवासी सुरेश वाल्मीकि की पत्नी पार्वती रविवार की सुबह लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान महमूदाबाद की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।