{"_id":"57d5a1f64f1c1b3d3b31c6f0","slug":"two-killed-to-be-vulnerable-to-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू की चपेट में आकर दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू की चपेट में आकर दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sun, 11 Sep 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Dengue
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू की चपेट में आकर रविवार सुबह देवा व सिरौलीगौसपुर के दो युवक की मौत हो गई। डेंगू से जिले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। वहीं, शहावपुर में वायरल फीवर की चपेट में आए करीब 200 से अधिक मरीजों की स्थित सामान्य है। सीएमओ के निर्देश पर सोमवार को तीन कस्बों की नालियों में एलाइजा लार्वा नष्ट किए जाने के लिए रसायनों का छिड़काव किया जाएगा।
देवा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के मोहल्ला शेख दो निवासी इश्तियाक (22) पुत्र मुश्ताक एक सप्ताह से तेज बुखार से पीड़ित था। परिवारीजनों ने उसका ब्लड टेस्ट कराया जिसमें प्लेटलेटस 24 हजार की रिपोर्ट आने पर उसे जिला अस्पताल से बलरामपुर हास्पिटल में भर्ती कराया गया था।
जहां रविवार सुबह 6 बजे मरीज की मौत हो गई। सिरौलीगौसपुर प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम किन्तूर के मुन्नीलाल (21) की तीन दिन से तेज बुखार आ रहा था। परिजनों ने सीएचसी में भर्ती करवाया था। जहां से उसे जिला चिकित्सालय भेजा गया वहां पर जांच में डेंगू की पुष्टि होने के बाद चिकित्सकों ने लखनऊ रेफ र किया था।
विज्ञापन
परिवार की आर्थिक स्थिति काफ ी खराब होने के कारण परिजन उसे वापस घर ले आये रविवार सुबह पांच बजे उसकी मौत हो गयी। मसौली प्रतिनिधि के अनुसार शहावपुर कस्बे में वायरल फीवर की चपेट में आने से जहां एक महिला की मौत हो गई थी, वहीं 200 से अधिक मरीज तेज बुखार की चपेट में आने पर सीएमओ ने गांव में स्वास्थ्य टीम भेजकर मरीजों की जांच कर दवाएं वितरण कराई।
सीएमओ डॉ. डीआर सिंह ने बताया कि कस्बे में मरीजों की हालत में काफी सुधार हो रहा है। वायरल फीवर करीब एक सप्ताह तक रहता है। सोमवार को सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य टीम शहावपुर, मसौली कस्बा व जैदपुर कस्बे की गंदी नालियां जहां मच्छरों की पैदावार ज्यादा है वहां पर रसायन का छिड़काव करेगी।