फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two killed in late night highway accidents

Barabanki News: देर रात हाईवे पर हुए हादसों में दो की मौत

Sat, 29 Apr 2023 01:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Two killed in late night highway accidents
बाराबंकी। रामसनेहीघाट व हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्रों में बृहस्पतिवार देर रात हुए सड़क हादसों में वृद्घा व युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

लखनऊ के सीतापुर रोड स्थित त्रिवेणीनगर के निवासी गुरु सिंह उर्फ गौरव सिंह (34) अपने साथी धीरेंद्र कुमार के साथ बाइक से लखनऊ से अयोध्या जा रहा था। रात करीब 11 बजे लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर बड़ेला नारायणपुर गांव के पास सामने से आई एक दूसरी बाइक ने गुरु सिंह की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों से गुरु सिंह व उसका साथी सड़क पर जा गिरे। गुरु सिंह को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद भाग रहे बाइक सवार को जख्मी धीरेंद्र ने पकड़ने का प्रयास किया तो वह बाइक छोड़कर भाग खड़ा हुआ। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो गुरु सिंह की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बाइक अपने कब्जे में लेकर रात में ही शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बाइक नंबर के आधार पर टक्कर मारने वाले के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उधर, हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के पूरे सुबेदार पुरवा मजरे रौनी गांव निवासी शशी सिंह (65) बृहस्पतिवार की रात गांव के पास एक प्रवचन कार्यक्रम में गई थी। रात 11 बजे के बाद वह वापस घर आने के लिए लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पार कर रही थी। इसी दौरान अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मारकर चला गया। हादसे में वृद्घा की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराते हुए केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed