फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two killed in collision with unknown vehicles, young man and woman seriously injured

Barabanki News: अज्ञात वाहनों की टक्कर से दो की मौत, युवक व युवती गंभीर

Fri, 31 Oct 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 31 Oct 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Two killed in collision with unknown vehicles, young man and woman seriously injured
बाराबंकी। बड्डूपुर और असंद्रा थाना क्षेत्रों में बुधवार रात अज्ञात वाहनों की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि सफदरगंज क्षेत्र में युवक-युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से हादसे के बाद लापता वाहनों व उनके चालकों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बड्डूपुर थाना क्षेत्र के पिपरौली गांव निवासी सुनील कुमार (31) बुधवार रात बाइक से किसी कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। रात करीब 10:30 बजे रीवा सींवा कस्बे के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। राहगीरों ने सड़क पर उन्हें घायल अवस्था में देख कर पुलिस को सूचना दी। घायल को सीएचसी घूंघतेर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। मृतक सुनील मजदूरी करते थे। परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन

वहीं, असंद्रा थाना क्षेत्र के पलौली गांव निवासी उदयभान सिंह गुड्डू (48) का शव बुधवार देर रात बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग पर नूरपुर गांव के पास मिला। पुलिस के अनुसार उन्हें किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया था। मृतक अविवाहित थे और काम के सिलसिले में नई सड़क कस्बे आए थे। एसएचओ आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सफदरगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर बृहस्पतिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक-युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान बीरू (25) निवासी बीकापुर थाना दरियाबाद और लक्ष्मी (20) निवासी पूरेबरजोर थाना रामसनेहीघाट के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed