फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two killed in accidents, including BKU Block President

हादसों में भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष समेत दो की मौत

Tue, 14 Jun 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Tue, 14 Jun 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two killed in accidents, including BKU Block President
Accident - फोटो : Demo pic
 बेटे के साथ बाइक से जा रहे भाकियू के एक ब्लॉक अध्यक्ष सड़क हादसे का शिकार हो गए। जैदपुर थानाक्षेत्र मेें मंगलवार की दोपहर बाइक पेड़ से टकराने से भाकियू नेता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इसी थानाक्षेत्र में हुए एक अन्य हादसे में एक बालिका की भी मौत हो गई है। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के ईश्वरीगंज गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद वर्मा(50) बनीकोडर ब्लॉक के भाकियू अध्यक्ष हैं। यह अपने पुत्र राजू(20) के साथ मंगलवार को किसी काम से जैदपुर आए थे। घर लौटते समय कस्बे के समीप ही भाकियू नेता की बाइक सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन


इस हादसे में जहां राजेंद्र प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई वहीं उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। किसान नेता की मौत के बाद उनके परिवारीजनों को ढांढस बंधाने के लिए संगठन के लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जैदपुर क्षेत्र में ही मंगलवार की दोपहर साइकिल से जा रही रीता(12) पुत्री गनेश प्रसाद निवासी ग्राम बरायन को गांव के बाहर एक पिकप ने टक्कर मार दी। इस हादसे में जहां बालिका की मौके पर ही मौत हो गई वहीं चालक पिकप समेत भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed