{"_id":"430c92335a4e7dc55c16e19b90de055c","slug":"two-killed-in-accident-hindi-news-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो लोगों ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में दो लोगों ने तोड़ा दम
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुंघटेर क्षेत्र में अलग-अलग हुई दो दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई व एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया है। मृतक सीतापुर जनपद के निवासी हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। दोनों ही दुर्घटनाओं में बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। उधर त्रिवेदीगंज में हुए हादसों में तीन लोग घायल हो गए।
घुंघटेर थानाक्षेत्र में रैंगवा-बजगहनी मार्ग पर कल्याणी नदी पर बने पुल के पास खड़े ट्रैैक्टर में रविवार की रात करीब नौ बजे सामने से एक बाइक भिड़ गई। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुन कर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को ट्रैक्टर के नीचे से निकाल। ग्रामीणों ने बताया कि घायलों ने अपना नाम उमेश (32) व महेश (28) निवासी महमूदाबाद जिला सीतापुर बताया लेकिन थोड़ी ही देर में दोनों युवकों की मौत हो गई। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
दोनों युवकों के घर का पता लगाने का प्रयास पुलिस कर रही है। दोनों युवक सीतापुर की ओर जा रहे थे। दूसरी घटना टिकरा गांव के पास सोमवार की सुबह 8 बजे हुई। ग्राम टिकरा निवासी गया प्रसाद यादव पुत्र गोगे कोटेदार हैं। वह कुर्सी गल्ला उठाने के लिए जा रहे थे। लेकिन सामने से आ रही बाइक से टकरा गए जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें सीएचसी घुंघटेर में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।