फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two killed by falling tree and Lightening strike

पेड़ व बिजली गिरने से दो की मौत

Sat, 21 May 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 21 May 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two killed by falling tree and Lightening strike
- फोटो : Demo pic
आंधी आने से पेड़ व बिजली गिरने से बालक समेत दो लोगों की मौत हो गई।  सुबेहा के शनीचरही बाजार में तेज आंधी के चलते गिरे पेड़ की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं रामनगर विकास खंड के ग्राम बेलपुरवा मजरे बिझला में बिजली गिरने से बालक की मौत हो गई।  तेज हवा के साथ घाघरा के तटीय क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात को सुबेहा के सुलेमानपुर गांव निवासी रामउदित गुप्ता (65) शनीचरही बाजार स्थित अपनी बिल्डिंग मेटिरियल की दुकान के सामने सो रहे थे। रात में तेज आंधी के कारण समीप लगा गुलमोहर का पेड़ गिरने पर उसके नीचे दब गए।
विज्ञापन


परिवारीजनों ने पेड़ को हटाया लेकिन तब तक राम उदित की मौत हो चुकी थी। सुबह पहुंची पुलिस व हलका लेखपाल ने मौके की जांच कर शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए लिखापढ़ी शुरू की लेकिन परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं रामनगर विकास खंड के ग्राम बेलपुरवा मजरे बिझला में परशुराम के 11 वर्षीय पुत्र राकेश की बिजली गिरने से मौत हो गई। शनिवार की दोपहर करीब एक बजे राकेश अपने भाई सुरेश के साथ घर के बाहर खड़े थे। आंधी आने पर दोनों बबूल के पेड़ के नीचे खड़े हो गए।


इसी बीच बिजली गिरने से राकेश बुरी तरह झुलस गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका भाई सुरेश गंभीर रूप से झुलस गया। घायल सुरेश को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मौके पर तहसीलदार प्रेमचंद्र मौर्या पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed