{"_id":"6194098e34d63f64d365ece6","slug":"two-injured-barabanki-news-lko604765494","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक से भिड़ी मिनी ट्रक, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक से भिड़ी मिनी ट्रक, दो लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (बाराबंकी)। हाईवे के किनारे खड़े ट्रक से एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक टकरा गई। इसमें मिनी ट्रक सवार दो लोग घायल हो गए। काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
यह हादसा मंगलवार की सुबह रामनगर थाना क्षेत्र में गोंडा-बहराइच हाईवे पर हुआ। यहां पर एक ढाबे के सामने हाईवे पर खड़े ट्रक से लखनऊ से फर्नीचर लादकर बहराइच की ओर जा रही मिनी ट्रक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मिनी ट्रक पर सवार दो लोग उसी में फंस गए। किसी तरह से स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकालकर सीएचसी रामनगर पहुंचाया गया।
जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सहारनपुर के मंडी थाना क्षेत्र के खाता गढ़ी निवासी गुल्फिंशा (22) व भदोही के ज्ञानपुर थाना क्षेत्र निवासी गणेश यादव (35) को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक नारद मुनि सिंह ने बताया कि दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराकर परिवारीजन को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन जख्मी
सूरतगंज। वैवाहिक समारोह की खरीदारी करने बाजार जा रहे बाइक सवार भाई-बहन तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल बहन को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसा मंगलवार की दोपहर रामनगर-सूरतगंज मार्ग पर भगहर झील के पास हुआ। रामनगर थाना क्षेत्र के गुरूबक्शगंज निवासी सुखराज की बहन नीलम का तिलक समारोह 20 नवंबर को होना है।
इसको लेकर वह बहन के साथ खरीदारी करने फतेहपुर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवती ट्रैक्टर के नीचे व युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हादसा होता देख स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को आननफानन सीएचसी सूरतगंज पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नीलम को जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं सुखराज को मामूली चोटें आई हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक नारद मुनि सिंह ने जानकारी से इंकार किया है। (संवाद)