फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two hundred meter dam more cut in river

दो सौ मीटर बांध और नदी में समाया

Fri, 12 Aug 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 12 Aug 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Two hundred meter dam more cut in river
बाढ़ के बाद गांव में भ्ररा नदी का पानी - फोटो : अमर उजाला
घाघरा नदी का पानी एल्गिन चरसड़ी तटबंध को बराबर काट रहा है। शुक्रवार को तटबंध का करीब दो सौ मीटर हिस्सा और नदी में समा गया है। इस प्रकार से नदी अब तक करीब 6 मीटर तक बांध को काट चुकी है।
विज्ञापन


वहीं नदी का पानी लाल निशान से 32 सेमी ऊपर पहुंच  स्थिर हो गया है। वहीं बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के गांवों में अभी भी कई परिवार फंसे हैं जिन्हें निकालने का कार्य किया जा रहा है। 
विज्ञापन


घाघरा नदी का पानी खतरे के निशान 106.076 से बढ़कर 106.396 पर पहुंच स्थिर हो गया है लेकिन पानी एल्गिन चरसड़ी तटबंध को बराबर काट रहा है। शुक्रवार को करीब दो सौ मीटर हिस्सा नदी में और समा गया है। अब तक करीब 6 मीटर का हिस्सा नदी में बह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि पानी तटबंध को बराबर काट रहा है जिसे रोकने को सिंचाई विभाग व बाढ़ खंड से कोई कार्य नहीं किए जा रहे हैं। जिससे पानी लगातार गांवों में भरता जा रहा है। लोगों को खासी दिक्कत हो रही है।


बाढ़ प्रभावित गांव रायपुर मांझा, परसावल, कमियार और नैपुरा में बाढ़ का पानी इतना ज्यादा भर गया है कि यहां पर जो लोग फंसे हुए हैं उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में प्रशासन को दिक्कते हो रही हैं। क्योंकि नाव लेकर गांव के अंदर जाना और फिर बाहर लेकर आना खतरे से खाली नहीं है क्योंकि नदी का कोई भरोसा नहीं है कि किस वक्त वह अपने रुख को बदल दे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed