{"_id":"6a8de2d68ee76292300d1514","slug":"biogas-plant-stalled-not-a-single-unit-of-electricity-generated-barabanki-news-c-315-1-brb1038-177870-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: गोबर गैस प्लांट ठप, नहीं बनी एक भी यूनिट बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: गोबर गैस प्लांट ठप, नहीं बनी एक भी यूनिट बिजली
Wed, 26 Aug 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
जहांगीराबाद। जहांगीराबाद रोड स्थित चक गंजरिया फार्म का 50 लाख रुपये से बना गोबर गैस प्लांट कर्मचारियों की उपेक्षा के कारण सिर्फ शोपीस बना है। प्लांट का निर्माण कार्य पूरे होने के कई वर्ष बाद भी अब तक यहां बिजली उत्पादन शुरू नहीं हो सका है।
फार्म में बड़ी संख्या में गो-पालन होता है। यहां हर महीने आने वाले लाखों रुपये के बिजली बिल में बचत के उद्देश्य से शासन ने वर्ष 2015 में इस आधुनिक संयंत्र की नींव रखी थी। ताकि मवेशियों के अपशिष्ट से बिजली तैयार कर परिसर की ऊर्जा जरूरतों को पूरा किया जा सके। प्लांट के शुरू न हो पाने से जिस गोबर से बिजली तैयार कर परिसर को रोशन करना था, अब खुले में डंप होकर पूरे फार्म परिसर में बदबू और गंदगी फैला रहा है।
फार्म में मवेशियों के गोबर को पानी में घोलकर मुख्य डाइजेस्टर टैंक में डाला जाना था। इस घोल से उत्पन्न होने वाली मीथेन गैस को एक बड़े बैलून में सुरक्षित एकत्र करने के बाद प्लांट में विशेष तौर पर बने जनरेटर में प्रवाहित कर उसे चलाया जाता, जिससे जुड़े अल्टरनेटर के माध्यम से बिजली बनती। चक गंजरिया के फार्म प्रबंधक एके चौरसिया ने बताया कि गोबर गैंस प्लाट का संचालन जल्द शुरू कराने के लिए उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया जा रहा है। ऑपरेटर की तैनाती होते ही इसका संचालन शुरू कराया जाएगा। (संवाद)