{"_id":"581ccdd54f1c1b232f43598e","slug":"two-hours-patient-suffers-from-pain-the-doctor-did-not-come","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे दर्द से तड़पता रहा मरीज, नहीं आए डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे दर्द से तड़पता रहा मरीज, नहीं आए डॉक्टर
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Fri, 04 Nov 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
दो घंटे दर्द से तड़पता रहा मरीज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानवीय संवेदनाओं को दर किनार कर चिकित्सक अपने कमरे में बैठे रहे और परिसर में एक मरीज दर्द से घंटों तड़पता रहा। पत्नी के बार-बार अनुरोध करने के बाद भी चिकित्सक का मन नहीं पसीजा। मरीज की हालत देख वहां मौजूद अन्य लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद चिकित्सक मरीज को स्टाफ की मदद से उपचार कक्ष में ले गए।
रामनगर तहसील क्षेत्र के धनौरा मजरे भरसवा गांव निवासी सीताराम मिश्र (40) पुत्र हनुमान के पेट में शुक्रवार सुबह तेज दर्द उठा। इस पर उसकी पत्नी लक्ष्मी उसे लेकर सीएचसी रामनगर गई। लेकिन तेज दर्द होेने से वह सीएचसी परिसर में गिर कर तड़पने लगा। इस पर लक्ष्मी ने चिकित्सक डॉ. हरिशंकर से पति को देखने को कहा तो उन्होंने मना कर दिया।
कहा कि वह अंदर चलकर आए तभी देखूंगा। डॉक्टर की डांट सुन लक्ष्मी बाहर निकल आई। लेकिन उसके पति सीताराम का पेट दर्द लगातार बढ़ता जा रहा था। पति की हालत देख लक्ष्मी ने दोबारा चिकित्सक से अनुरोध किया लेकिन उन्होंने फिर उसे भगा दिया। करीब दो घंटे तक मरीज बाहर ही तड़ता रहा। चिकित्सक व स्टाफ की बेरुखी से वहां मौजूद अन्य लोग नाराज हो उठे और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
दूसरे मरीजों और तीमारदारों को हंगामा करता देख वहां मौजूद डॉक्टर और दूसरे स्टाफ घबरा गए। जिसके बाद चिकित्सक डॉ. हरिशंकर अन्य स्टाफ की मदद से सीताराम को अंदर ले गए और उपचार किया। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. जाकिर हुसैन ने बताया कि हंगामा नहीं हुआ है। मरीजों की संख्या अधिक होने से उपचार मिलने में थोड़ी देरी हुई थी। लेकिन मरीज को सही उपचार दिया गया है।