{"_id":"68eff9d09fed46bed3047278","slug":"two-friends-killed-third-critical-after-being-hit-by-a-speeding-car-barabanki-news-c-315-1-brp1006-149911-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो दोस्तों की मौत, तीसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो दोस्तों की मौत, तीसरा गंभीर
Thu, 16 Oct 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार (संवाद)
बाराबंकी। देवा महोत्सव से लौट रहे तीन दोस्तों की बाइक को देवा-चिनहट मार्ग पर गलत दिशा से आई एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।
शहर कोतवाली क्षेत्र के जसमंडा गांव निवासी आदित्य (20), निशांत मौर्य (18) और धीरज (19) मंगलवार देर रात एक ही बाइक से देवा मेले से लौट रहे थे। तभी गोपालपुर गांव के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने अचानक गलत दिशा में जाकर बाइक को टक्कर मार दी।
चीख-पुकार सुनकर लोग दौड़े, लेकिन कार चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल निशांत को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया। जहां पहुंचते ही उसने भी दम तोड़ दिया। तीसरा साथी धीरज गंभीर रूप से घायल है। उसका पैर टूट गया है।
विज्ञापन
मृतक आदित्य दो भाइयों में छोटा था। उसके पिता कुलदीप गुप्ता कैटरिंग का काम करते हैं। आदित्य भी उनके साथ शादियों में खाना बनाने का काम करता था। निशांत मौर्य कभी-कभार डीजे बजाने का काम करता था। उसके पिता रामानंद मौर्य खेती करते हैं। परिजनों ने बताया कि तीनों एक-दूसरे के गहरे दोस्त थे और साथ में मेले से लौट रहे थे। उनके पास हेलमेट भी था, लेकिन हादसे के वक्त बाइक कौन चला रहा था, यह स्पष्ट नहीं हो सका।
शोक में डूबा गांव, चूल्हे तक नहीं जले
मृतकों के घरों में मातम का माहौल है। आदित्य और निशांत के परिवारों में कोहराम है। गांव के लोग बताते हैं कि तीनों हमेशा साथ दिखते थे। किसी ने सोचा भी नहीं था कि इस तरह लौटेंगे। जसमंडा और आसपास के गांवों में बुधवार सुबह कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले। हर गली में बस एक ही चर्चा है कि मेले की रात ने दो घरों के दीये बुझा दिए।