{"_id":"6595b3478cb1d9e7fd086e87","slug":"two-fraud-gangs-identified-gangster-case-against-seven-barabanki-news-c-315-1-brp1006-10854-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: दो जालसाज गिरोह चिह्नित, सात पर गैंगस्टर का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: दो जालसाज गिरोह चिह्नित, सात पर गैंगस्टर का केस
Thu, 04 Jan 2024 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 04 Jan 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जमीन की खरीद-फरोख्त मेंं धोखाधड़ी कर रुपया हड़पने वाले दो गिराेहों को पुलिस ने चिह्निति किया है। डीएम ने इन दोनों मामलोें में गैंगचार्ट अनुमोदित कर दिया है। इसके बाद एक गिराेह के चार लोगों पर सतरिख थाने में तो दूसरे गिरोह के तीन सदस्यों पर शहर कोतवाली में गैंगस्टर के केस बुधवार को दर्ज किए गए हैं।
सफदरगंज थाना क्षेत्र के लक्षवर बजहा गांव निवासी सूरज कुमार, कोठी थाने के बहादुरपुर गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार, मुन्ना उर्फ मुन्नालाल व पीरपुर गांव के राममनोरथ के खिलाफ गैंगस्टर का केस दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष सतरिख अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि इन चारों का गिराेह कूटरचित दस्तावेज तैयार कर लोगों को जमीन का बैनामा करके धोखाधड़ी करते हैं। इसका सरगना सूरज है। सितंबर में इन पर केस दर्ज हो चुका है।
वहीं, शहर कोतवाली में छतेना गढ़ी गांव निवासी गोविंद प्रसाद यादव, लखनऊ के बड़ाचांदगंज अलीगंज निवासी संजय चौधरी और विजयखंड गोमतीनगर निवासी कृष्ण्कांत श्रीवास्तव के खिलाफ गैंगस्टर का केस दर्ज किया गया है। शहर कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस गिरोह का सरगना गोविंद है। लोगों को जमीन बेचने के नाम पर ठगने के मामले में इन पर तीन मुकदमे पिछले साल कोतवाली में दर्ज किए गए हैं। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि इन आरोपियों की अपराध से अर्जित संपत्ति को पता किया जा रहा है। इसके मिलने पर कुर्की की कार्रवाई होगी।