{"_id":"65b976a35d6e7e11e6022b4d","slug":"two-died-in-road-accidents-barabanki-news-c-315-1-brp1006-112120-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सड़क हादसों में दो की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सड़क हादसों में दो की मौत, छह घायल
Wed, 31 Jan 2024 03:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 31 Jan 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में पांच साल की बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई, वहीं छह लोग घायल हो गए। इसमें तीन को गंभीर हालत में केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
टिकैतनगर थाना क्षेत्र में बनगांवा गांव टिकैतनगर दरियाबाद मार्ग पर स्थित है। मंगलवार दोपहर गांव के मो. अतीक की पुत्री रुमाइशा (5) दुकान से कुछ सामान लेकर घर वापस जा रही थी। इसी दौरान दरियाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे रौंद दिया। इससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। बच्ची की मौत से परिजन सदमे में हैं। कोतवाल संजीत कुमार सोनकर ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है।
जैदपुर थाना क्षेत्र के जरहरा निवासी लालजी वर्मा (45) व शिव कुमार सोमवार देर रात एक ही बाइक से बाराबंकी से जैदपुर की ओर आ रहे थे। जबकि कमरांवा गांव निवासी ललित देवा कोतवाली क्षेत्र के उखड़ी निवासी सुभाष के साथ बाराबंकी की ओर जा रहे थे। जरहरा गांव के पास दोनों बाइकों में भिड़ंत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने चारों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां लालजी की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य को केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि दुर्घटना स्थल पर कोई हेलमेट नहीं मिला।
विज्ञापन
वहीं, नगर पंचायत दरियाबाद स्थित आरा मशीन से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सूखी लकड़ी लादकर ओडार गांव निवासी राहुल अपने गांव स्थित ईंट-भट्ठे पर ले जा रहा था। उसके साथ भट्ठे पर काम करने वाो छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिला निवासी प्रीतम व रामखेलावन भी थे। भैसौली गांव के कोचा झील के पास सामने से तेज रफ्तार कार देख ट्रैक्टर चालक संतुलन खो बैठा। ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर बगल 15 फीट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में चालक राहुल व दोनों श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायल को सीएचसी मथुरानगर में भर्ती कराया।