फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   two died in road accident

सड़क हादसों में दो की मौत, 15 घायल

Fri, 29 Apr 2022 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
two died in road accident
बाराबंकी। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में बस चालक समेत दो की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। इसमें तीन बस यात्री भी है। पहला हादसा बुधवार की देर रात हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-सुल्तानुपर हाईवे पर भटखेरवा गांव के पास हुआ। तेज रफ्तार कार सामने जा रहे ट्रक में जा टकराई।
विज्ञापन

इस हादसे में कार सवार असंद्रा थाना क्षेत्र के पश्चिम बेलाव निवासी उदयराज (35) की मौके पर मौत हो गई। जबकि रसूलपुर निवासी बादल वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर करीब 20 मिनट बाद पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

दूसरा हादसा सफदरगंज थाना क्षेत्र के लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर हुआ। बृहस्पतिवार की भोर करीब चार बजे तुलसीपुर गांव के पास फजलगंज डिपो की बस गोरखपुर जा रही थी। इसी दौरान बस को ओवरटेक कर रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित बस पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में घायल बस चालक प्रमोद को गंभीर दशा में जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना में बस में सवार 45 यात्रियों में तीन को मामूली चोटें आईं। एसओ अभिषेक कुमार तिवारी ने बताया कि गोरखपुर की ओर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी जिसमें चालक की मौत हो गयी। वहीं तीन यात्रियों को मामूली चोटें आई।
उधर, सफदरगंज थाना क्षेत्र में ही हाईवे पर एक और हादसा हुआ। अहमदपुर टोल प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार कार बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद असंतुलित होकर हाईवे के नीचे जा गिरी। इसमें बाइक सवार अयोध्या के मवई थाना क्षेत्र के मांजनपुर गांव निवासी सतीश व कार सवार प्रतीक घायल हो गए।
घायलों को एनएचएआई की एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ब्लॉक चौराहे पर एसयूवी व मालवाहन की जोरदार टक्कर हो गई। इसके बाद असंतुलित एसयूवी ट्रांसफार्मर से टकरा गई। इस हादस में एसयूवी सवार रामनगर थाना क्षेत्र के चेचरी गांव निवासी रमाकांत व राममिलन गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी पहुंचाए गए घायलों को गंभीर दशा में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
कोतवाली क्षेत्र में ही रामनगर मार्ग पर बुघियापुर के पास ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। इसमें कार सवार देवा थाना क्षेत्र के पटना गांव निवासी संचित कुमार, लक्ष्मी, अनामिका व आदर्श घायल हो गए। वहीं दरियाबाद थाना क्षेत्र के उटवा गांव के पास बुधवार की देर रात सीमेंट लदा ट्रक राशिद अली के सैलून पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में ट्रक चालक रायबरेली निवासी चालक चालक दीपू व खलासी संतोष घायल हो गए।
वाहनों के आपस में टकराने से लगा जाम
सफेदाबाद। वाहनों के आपस में टकराने से लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। चालक एक दूसरे से विवाद करने लगे। इसकी सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया तो उसमें फंसे लोगों को राहत मिली। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर सफेदाबाद रेवले ओवरव्रिज पर शाम करीब साढ़े छह बजे दो कार आपस में टकरा गईं तो उसी में आकर एक बस भी भिड़ गई।

इसके बाद चालकों में आपस में विवाद हो गया। इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालकों को पकड़कर मोहम्मदपुर चौकी ले गई। वहीं वाहनों को किनारे कर हाईवे पर लगे जाम को हटवाया। उसके बाद जाम में फंसे लोगों को राहत मिली। हालांकि बाद में पुलिस ने चालकों को छोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed