फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   two died in road accident

हादसों में दो युवकों की मौत, तीन गंभीर

Thu, 07 Apr 2022 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
two died in road accident
बाराबंकी। जिले में अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

पहली घटना फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात करीब एक बजे हुई। क्षेत्र के ग्राम मझगवां निवासी पंकज कुमार (22) अपने बहनोई दीपक (30) निवासी देवा के साथ मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम चम्पागढ़ में एक शादी में शामिल होने के बाद देर रात बाइक से लौट रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान सूरतगंज-फतेहपुर मार्ग पर ग्राम गणेशपुरवा के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को राहगीरों को मदद से सीएचसी लाया गया। जहां पंकज को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया जबकि दीपक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूूसरा हादसा रामनगर थाना क्षेत्र में हुआ। क्षेत्र के सुल्तानापुर गांव निवासी युवक रविकांत वर्मा (22) रानीबाजार में गिट्टी-मौरंग की दुकान चलाता था। बुधवार शाम करीब 4 बजे वह ट्रैक्टर-टॉली से मौंरग की सप्लाई देने चाचूपुर दयाल गांव गया था। वहां से लौटते समय रानीबाजार जाने वाली रोड पर एक मोड़ के पास ट्रॉली असंतुलित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई।
ग्रामीणों के अनुसार, तेज झटके के साथ रविकांत नीचे गिर गया। जब लोग मौके पर पहुंचे तो रविकांत की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल ले जाने की कवायद हुई। लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। युवक के शरीर पर चोटों के निशान नहीं थे मगर माना जा रहा है कि हादसे के दौरान उसकी दबने से मौत हो गई।
तीसरा हादसा देवा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के बाबा का पुरवा गांव निवासी गुड्डू, दशरथ व दीपक भट्टा मजदूर हैं। तीनों कहीं से ईंट उतारकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस आ रहे थे। इस दौरान देवा-फतेहपुर मार्ग पर तासपुर मोड़ के पास सामने से आए एक तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। इसमें तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे में ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए।
ट्रैक्टर की टक्कर से दो खंभे क्षतिग्रस्त, 200 घरों की बत्ती गुल
निंदूरा। निंदूरा कस्बे के प्रमुख मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 12 बजे एक तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ने बिजली के दो खंभों में टक्कर मार दी। इससे दोनों खंभे क्षतिग्रस्त हो गए और तार टूटकर रास्ते में गिर गए। गनीमत रही कि जिस समय खंभे टूटे उस समय बिजली आपूर्ति बंद थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

बिजली के खंभे व तार टूटने से निंदूरा कस्बे के करीब 200 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। देर शाम तक आपूर्ति शुरू न होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कुर्सी विद्युत उपकेंद्र के जेई एहत्शाम सुल्तान का कहना है कि टूटे बिजली के खंभों को बदलने व्यवस्था की जा रही है। गुरुवार दोपहर तक बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed