फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   two died in road accident

ट्रिपलिंग में मामा-भांजे की मौत, एक घायल

Wed, 24 Nov 2021 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
two died in road accident
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। ननिहाल में आयोजित वैवाहिक समारोह में बाइक पर ट्रिपलिंग में मामा-भांजे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। यह हादसा सोमवार की देर रात लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर लोनीकटरा थाना क्षेत्र के बुढनापुर गांव के पास हुआ।
विज्ञापन

लोनीकटरा क्षेत्र के भीखारीपुर निवासी रामबरन की बेटी का सोमवार को विवाह था। ननिहाल में आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के पोखरा निवासी सोनू आया था। बरात आने के बाद देर रात सोनू अपने चचेरे मामा करन व गांव के ही सोहन के साथ एक ही बाइक से त्रिवेदीगंज गया था। उसके बाद तीनों वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन

विपरीत दिशा से हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार एक वाहन बाइक सवारों को रौंदते हुए निकल गया। सूचना पर हाईवे की एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ. निखिल ने सोनू व करन को मृत घोषित किया। वहीं गंभीर रूप से घायल सोहन को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हादसे की खबर पहुंचते ही वैवाहिक समारोह की खुशियां मातम में बदल गई। पुलिस के मुताबिक, तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर त्रिवेदीगंज गए थे। यहां पर शराब पीने के बाद वापस लौटते समय हादसे का शिकार हुए। वहीं इन लोगों ने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था। प्रभारी निरीक्षक रामकिशन राना ने बताया कि मृत युवकों के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
बाइक से गिरकर वृद्धा की मौत
कोठी। बाइक से जा रही एक वृद्धा अचानक गश खाकर सड़क पर गिर गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मंगलवार शाम सिद्धौर-देवीगंज मार्ग पर ककरहा गांव के पास हुआ। जैदपुर थाना क्षेत्र के सोहिलपुर निवासी मोहित कुमार अपनी मां संतोष कुमारी (62) को लेकर असंद्रा थाना क्षेत्र के दुनियापुरवा गांव बहनोई अजय कुमार के यहां जा रहे थे।

इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठी मां गश खाकर सड़क पर गिर गईं। जिससे उनके सिर में आई चोट के कारण मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष कोठी मुन्ना कुमार का कहना है कि सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed