फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   two died in road accident

वाहनों की रफ्तार ने ली दो की जान

Tue, 12 Oct 2021 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
two died in road accident
बाराबंकी। जिले में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करवाया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र बदोसरायं के खजुरिहा गांव के रहने वाले मायाराम गौतम (65) बदोसरायं-सफदरगंज मार्ग के किनारे घर बनाकर कई वर्षों से रह रहे थे। रविवार की देर रात वह पैदल सड़क पार करने के दौरान किसी वाहन से टकरा गए। जिससे वह मौके पर गंभीर रूप से घायल हो गए। आवाज सुनकर जब परिवारीजन बाहर निकले तो देखा कि वह सड़क पर पड़े हुए थे। गंभीर अवस्था में उन्हें सीएचसी सिरौलीगौसपुर ले जाया गया जहां से जिला चिकित्सालय भेजा गया। गंभीर चोटें होने के चलते चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर पहुंचने के पश्चात उनकी मौत हो गई।
वहीं शहर क्षेत्र के सोमैयानगर निवासी अजय मिश्रा (55) सोमवार को साइकिल से जा रहे थे। तभी देवा मार्ग पर उनको एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने उनको जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी मौत हो गई है। इसी तरह कोठी थाना क्षेत्र के जानीपुर गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत में ढेढिया निवासी पवन कुमार व नकटा सहेरिया निवासी संतराम व उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस से सीएचसी कोठी भेजा गया है।
विज्ञापन

सड़क के गड्ढों ने ली साले की जान, जीजा घायल
जैदपुर। थाना क्षेत्र में सड़क के गड्ढों ने एक युवक की जान ले ली। यहां पर बाइक से जा रहे सफदरगंज निवासी योगेंद्र (24) अपने बहनोई बलबीर के साथ जा रहे थे। तभी दादरा गांव के पास सड़क पर गड्ढों के चलते बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस हादसे में जहां योगेंद्र की मौत हो गई वहीं उनके बहनोई को गंभीर चोट पहुंची है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई बस, चार यात्री जख्मी
बाराबंकी। शहर इलाके में अयोध्या हाईवे पर सोमवार की दोपहर गोरखपुर डिपो की एक रोडवेज बस खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बस सवार चार यात्री घायल हो गए। जबकि बस में पीछे से एक स्कूटी सवार युवक भी जा घुसा जिससे वह भी चोटिल हो गया। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद वह घर चले गए है। हालांकि गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ नहीं तो इसमें कई यात्रियों की जान भी जा सकती थी। बस लखनऊ की ओर जा रही थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed