फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   two died

गर्भवती को अस्पताल से किया बाहर, जच्चा-बच्चा की मौत

Sun, 19 Sep 2021 12:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
two died
दरियाबाद (बाराबंकी)। इलाज में लापरवाही के चलते जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अस्पताल संचालक के खिलाफ सीएचसी मथुरा नगर में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना दरियाबाद के ग्राम लालपुर गुमान के रहने वाले राजकुमार की पत्नी मीना देवी (25) गर्भवती थी। परिजनों ने मीना को इलाज के लिए शनिवार की सुबह सीएचसी बनीकोडर लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने प्रसव का समय न होने की बात कहकर घर भेज दिया।
विज्ञापन

इसके बाद आरोप है कि एक आशाबहू ने मीना व उनके परिजनों को बहकाकर कस्बा दरियाबाद में चलने वाले एक निजी अस्पताल गायत्री हॉस्पिटल में ले आये। जहां पर मीना के परिजनों को बेहतर इलाज का आश्वासन देकर भर्ती करा दिया गया। परिजनों ने बताया कि मीना को पहला प्रसव ऑपरेशन से हुआ था। लेकिन इस अस्पताल में नॉर्मल डिलीवरी कराने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद काफी देर तक मीना को भर्ती रखा गया और इलाज के नाम पर खानापूर्ति की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर के बाद अस्पताल प्रशासन द्वारा यह कहकर कि मीना की हालत अत्यंत गंभीर है, उसको ले जाओ। मीना को अस्पताल से बाहर कर दिया गया। इस बीच मीना की मौत हो चुकी थी। उसके पति राजकुमार ने बताया कि अस्पताल में कोई भी योग्य डॉक्टर नहीं था।

इसके बावजूद रुपये ऐंठने के चक्कर में उसकी पत्नी को भर्ती रखा गया। जबकि उसकी हालत निरंतर बिगड़ रही थी। पीड़ित पति ने मामले की शिकायत सीएचसी मथुरा नगर में की है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजय पांडेय ने बताया कि प्रसूता की निजी अस्पताल में लापरवाही से मौत की शिकायत मिली है। जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed