फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   two death from dengue including teenager

डेंगू से किशोरी समेत दो की मौत

Thu, 20 Oct 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 20 Oct 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
two death from dengue including teenager
Dengue - फोटो : Amar ujala
डेंगू रोग की चपेट में आकर किशोरी समेत दो लोगों की बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं प्रधान पति भी इस रोग की चपेट में आ गए हैं। जिन्हें परिवारीजनों ने उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


त्रिवेदीगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के भिलवल निवासी अशोक जायसवाल की पुत्री गुड़िया जायसवाल (17) पिछले तीन चार दिनों से बुखार से पीड़ित चल रही थी। परिवारीजनों ने बताया कि पहले सीएचसी पर दिखाया गया लेकिन सुधार नहीं होने पर निजी चिकित्सकों को दिखाया गया। इसके बाद भी कोई सुधार नहीं हो सका था।
विज्ञापन


जिस पर परिवारीजनों ने उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया था जहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की दोपहर मौत हो गई। इसके अलावा मंझार की प्रधान के पति सोहन लाल भी डेंगू की चपेट मेें आ गए हैं। डेंगू की पुष्टि होने पर परिवारीजनों ने उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया है। वहीं रामसनेहीघाट प्रतिनिधि के अनुसार भिटरिया निवासी विनय कुमार (30) पुत्र रामदयाल की डेंगू से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजनों ने बताया कि चार दिन पहले बुखार आने पर निजी चिकित्सकों को दिखाया था। हालत में सुधार नहीं होने पर ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। जहां पर बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। इस प्रकार डेंगू और बुखार से मरने वालों की संख्या 45 तक पहुंच गई। लेकिन स्वास्थ्य विभाग डेंगू से एक भी मौत नहीं होने की बात कह रहा है। 


डेंगू से दो मौतों का मामला संज्ञान में नहीं आया है। फिर भी एहतियात के तौर पर क्षेत्रीय चिकित्सकों को भेजकर इसकी जांच कराई जाएगी। विभाग को जो चिकित्सकों द्वारा रिपोर्ट दी गई है उसमें डेंगू से मौत होने का कोई उल्लेख नहीं किया गया है। -डॉ. डीआर सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed