फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   two death from dengue

डेंगू बेकाबू, सभासद के पति समेत दो की मौत, 20 नए मरीज

Thu, 27 Oct 2022 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
two death from dengue
बाराबंकी। डेंगू अब जिले में कहर बरपाने लगा है। इससे निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका की सारी तैयारियां नाकाफी नजर आ रहीं हैं। 24 घंटे में डेंगू से सभासद के पति समेत दो और लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक नए मरीज मिले हैं। जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड फुल हो गया है।
विज्ञापन

मरीजों को जमीन पर लिटाकर इलाज किया जा रहा है। कई मरीजों का इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा है। सीएचसी में डेंगू मरीजों के इलाज की कोई व्यवस्था ही नहीं है। जिले में डेंगू से अब तक सात लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन

जिले में बीते 10 दिनों में डेंगू से सात लोगों की मौत हो चुकी है। ताजा घटना के अंतर्गत लखपेड़ाबाग मोहल्ले के वार्ड नंबर पांच की सभासद के पति अतुल श्रीवास्तव (43) की डेंगू से मंगलवार रात लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि इनकी पत्नी शालिनी श्रीवास्तव की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका उपचार लोहिया अस्पताल में चल रहा है। इसके अलावा निंदूरा ब्लॉक के छिलगंवा निवासी शिवांशी (13) की डेंगू से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि हालत गंभीर होने पर लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां पर इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। इसके अलावा भाजपा नेता डॉ. हरिनाम सिंह वर्मा भी डेंगू की चपेट में आ गए हैं जिन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिले में डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सीएचसी से जहां डेंगू संक्रमित मरीजों को रेफर किया जा रहा है वहीं बीते दो दिनों से जिला अस्पताल का वार्ड मरीजों से भर गया है। अब यहां पर आने वाले मरीजों को जमीन पर लिटाकर इलाज किया जा रहा है।
बुधवार को टिकैतनगर के दंपति विष्णु जोशी व सरिता जोशी, जिला अस्पताल में तैनात कर्मचारी की पुत्री सपना यादव, बेगमगंज की फरीदा, लखपेड़ाबाग के उमेश चंद्र श्रीवास्तव, रसूलपुर निवासी पुष्पा मिश्रा, खजुरिहा गांव के राहुल पांडेय, कुलदीप अवस्थी, अकनपुर के देशराज, सैदनपुर के राजूकांत, रसूलपुर की रीना आदि जिला अस्पताल पहुंचीं। इसी प्रकार शहर के अलग-अलग मोहल्लों के रहने वाले रमेश, दिनेश, गेंदलाल, प्रभाकर समेत सात लोग डेंगू की चपेट में आ गए हैं।
उनके परिजनों ने उन्हें निजी अस्पतालों में भर्ती कराया है। हरख ब्लॉक के करौंदी गांव निवासी ब्रजेंद्र कुमार, नेवली के रोहित समेत कई लोग शहर के निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। डेंगू के 20 से अधिक नए मरीज सामने आए हैं। सीएमएस बृजेश कुमार का कहना है कि डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए वार्ड में बेड़ों की संख्या बढ़ाई जा रही है।
न हटाई जा रही गंदगी न हो रही फॉगिंग
पूरे शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। खाली प्लॉटों में भरे पानी से बदबू उठ रही है। मच्छरों का प्रकोप रात ही नहीं दिन में भी लोगों को बेहाल कर रहा है। मगर नगर पालिका प्रशासन फॉगिंग नहीं करा रहा है। शहर के 29 वार्डों में करीब साढ़े तीन लाख की आबादी है।
मगर हालात यह है कि लखपेड़ाबाग, अभयनगर, कांशीराम कॉलोनी, कमरियाबाग नई बस्ती, लक्ष्मणपुरी कॉलोनी, ग्रीडगंज, मकदूमपुर आदि इलाकों में गंदगी का अंबार है। कूड़े के ढेर सड़कों के किनारे कई दिनों तक लगे रहते हैं। ईओ पवन कुमार ने बताया कि समय-समय पर छिड़काव कराया जाता है।

शहर के एक मोहल्ले में रहने वाले एक व्यक्ति की डेंगू से मौत की जानकारी मिली है। निंदूरा ब्लॉक में सीएचसी घुंघटेर के अधीक्षक को निर्देश दिए गए हैं। टीम को जांच के लिए मौके पर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
-डॉ. अवधेश कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed