{"_id":"6255cf0ae1ea5372a53e5bb1","slug":"two-constable-suspended-barabanki-news-lko6258639105","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पताल में वसूली करने गए दो सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी अस्पताल में वसूली करने गए दो सिपाही निलंबित
विज्ञापन
बाराबंकी। रात में निजी अस्पताल में पहुंचकर पैरामेडिकल स्टाफ का डरा-धमकाकर वसूली करने गए सिद्धौर पुलिस चौकी के दो सिपाहियों को एसपी ने मंगलवार को निलंबित कर दिया है। इससे पहले एसपी ने सोमवार को भी रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर सीओ फतेहपुर के कार्यालय के दीवान को निलंबित किया था।
पारदर्शी पुलिसिंग एसपी अनुराग वत्स की प्राथमिकता में है। इसके बावजूद कुछ पुलिस कर्मी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। असंद्रा थाने की सिद्धौर चौकी के सिपाही जितेंद्र जोशी और राजेश यादव 7 अप्रैल की रात कस्बे में स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचे। उच्चाधिकारियों की जानकारी के बिना रात में पूरे अस्पताल की जांच कर अस्पताल को सील करने की धमकी स्टाफ नर्स को दी।
आरोप है कि सिपाहियों ने इससे बचने के लिए रुपयों की मांग की। मगर, अस्पताल संचालक के न होने पर आरक्षियों ने अपना मोबाइल नंबर देकर बात करने को कहा। इसकी जानकारी होने पर अस्पताल संचालक ने डिप्टी सीएमओ व पुलिस अधिकारियों से शिकायत की।
विज्ञापन
इस पर एसपी ने एएसपी दक्षिणी से पूरे मामले की जांच कराई। इसकी जांच कर एएसपी ने अपनी रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को मंगलवार को सौंपी। जांच में दोषी पाए गए दोनों सिपाहियों को एसपी ने निलंबित कर दिया है। इससे पहले भी कई मामलों में अवैध वसूली को लेकर इन आरक्षियों का नाम सामने आया था।