{"_id":"625f06b3bf68cf73b84780a4","slug":"two-child-dip-in-gomti-river-barabanki-news-lko6268916177","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशी चराने गए दो बालकों की गोमती में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवेशी चराने गए दो बालकों की गोमती में डूबने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। मवेशी चराने गए दो बालकों की गोमती में डूबने से मौत हो गई। शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने नदी में कूदकर उन्हें बाहर निकाले की कोशिश की लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं दोनों घरों में हादसे के बाद कोहराम मचा है। घटना सुबेहा थाना क्षेत्र के राजघाट की है।
सरांय मोहल्ला निवासी रामसरन को बेटा शिवा (9) व अमरनाथ का बेटा विकास (8) मंगलवार को मवेशी चराने राजघाट पर गए थे। दोपहर में प्यास लगने पर शिवा नदी में पानी पीने गया तो उसका पैर फिसल गया। शोर मचाने पर साथी विकास दौड़ा और उसे बचाने के लिए नदी में कूद गया। यह देख आसपास खेतों में काम करने वाले लोग जब तक मौके पर पहुंचकर नदी में डूब रहे बालकों को बाहर निकालते तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। इसकी खबर पहुंचते ही दोनों के घरों में कोहराम मच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक शिवा चार भाइयों में सबसे बड़ा था तो विकास दो भाइयों में छोटा था। इसकी सूचना पर हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत, चेयरमैन प्रतिनिधि चौधरी अदनान व प्रधान सोनू सिंह समेत कई लोगों ने घर पहुंचकर दोनों परिवारीजनों को सांत्वना दी। एसओ शिव नारायण सिंह ने बताया कि मवेशी चराने गए दो बालकों की गोमती में डूबने से मौत हो गई है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।