{"_id":"12bd3bdef707b5ad64cfc2598bf740cb","slug":"two-brothers-thrashed-by-vehicle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सगे भाइयों को वाहन ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सगे भाइयों को वाहन ने रौंदा
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवा मेला देखकर बृहस्पतिवार की देर रात घर लौट रहे दो सगे भाइयों को सड़क पार करते समय चौपुला के पास एक वाहन ने रौंद दिया। हादसे के बाद चालक मय वाहन समेत फैजाबाद की ओर भाग निकला। देर रात हुए इस हादसे में एक की मौत हो गई व दूसरा गंमीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना घरवालों व पुलिस को दी। मौके पर पहुुंचे परिवारीजनों ने घायल को जिला अस्पताल ले गए जहां से उसे गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
सफदरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा रसौली निवासी प्रदीप (21) व उसका छोटो भाई सुभाष (18) पुत्र प्रताप बृहस्पतिवार को देवा मेला देखने बस से निकले थे। देर रात मेला देखकर बस से अपने घर लौट रहे थे देवा तिराहे पर उतरने के बाद घर के लिए सवारी न मिलने के कारण दोनों भाई पैदल घर जा रह थे।
चौपुला के पास लिप्रोसी मिशन हॉस्पिटल के निकट जैसे ही दोनों भाई सड़क पार करने लगे उसी समय पीछे से आ रहे वाहन ने दोनों को रौंद दिया। हादसे के बाद चालक मय वाहन समेज फैजाबाद की ओर भाग गया। हादसे में जहां बड़े भाई प्रदीप की मौके पर मौत हो गई वहीं छोटा भाई सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना कुछ दूर पर स्थित पिकट पर मौजूद पुलिस कर्मियों व मृतक के घरवालों को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने घायल की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सफदरगंज थानाध्यक्ष जैनुद्दीन अंसारी ने बताया कि वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। वाहन का पता लगाया जा रहा है।