{"_id":"6126980f8ebc3ec63542dfd3","slug":"two-arrest-barabanki-news-lko5927412107","type":"story","status":"publish","title_hn":"सादे कपड़े में पहुंचे दरोगा से अभद्रता, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सादे कपड़े में पहुंचे दरोगा से अभद्रता, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवा (बाराबंकी)। सूफी संत की नगरी देवा में मजार रोड पर फैले बेतरतीब अतिक्रमण, शोहदों व मनचलों का आतंक का शिकार खुद देवा पुलिस के कस्बा इंचार्ज को ही होना पड़ा। इसके बाद पुलिस को मजार रोड पर आए दिन श्रद्धालुओं के साथ होने वाली दुर्व्यवहार की घटनाओं की पीड़ा का एहसास हुआ और गहरी नींद में सोई पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की है।
मजार रोड पर चौतरफा फैले भीषण अतिक्रमण के चलते सड़कें पगडंडी में तब्दील हो गई हैं। स्थाई दुकानदारों से लेकर अस्थाई दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण के चलते सड़कों पर श्रद्धालुओं का निकलना दुश्वार है। इसका विरोध करने पर श्रद्धालुओं के साथ बदसलूकी की घटनाएं आम हैं। भीड़ का फायदा उठाकर यही दुकानदार बाहरी श्रद्धालुओं व महिलाओं के साथ अभद्रता करने से भी बाज नहीं आते हैं। लेकिन इन अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई न होने से इनके हौसले बुलंद हैं।
बीते रविवार को कुछ ऐसा ही एक प्रकरण चर्चा में आया। जब देवा कोतवाली के कस्बा इंचार्ज सरफराज अहमद सादे कपड़ों में मजार पर दर्शन करने जा रहे थे। उसी दौरान शिरनी (प्रसाद) बेचने वाले कुछ दुकानदारों ने उन्हें आम श्रद्धालु समझकर उन्हें दुकान पर सामान लेने के लिए खींचा। इसका विरोध करने पर वह लोग बदसलूकी पर उतर आए।
विज्ञापन
इसके बाद कस्बा इंचार्ज ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। बाद में हरकत में आई पुलिस ने मौके से दो लोगों को धर दबोचा। इनमें सलमान व उस्मान निवासी तकिया मामापुर को पुलिस ने पकड़कर उनके विरुद्ध शांतिभंग की धारा में चालान किया है। प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार का कहना है कि मजार रोड पर अतिक्रमण व दुकानदारों द्वारा श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता की जानकारी मिली है। इनके विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।