फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   two arrest

दो तस्कर दबोचे, 912 ग्राम मार्फीन बरामद

Fri, 12 Feb 2021 12:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
two arrest
बाराबंकी। राजधानी समेत आसपास के जिलों में मार्फीन की तस्करी करने वाले दो शातिर तस्करों को बुधवार शाम ओबरी के जंगल से गिरफ्तार किया गया। दबोचे गए तस्करों के कब्जे से 912 ग्राम मार्फीन बरामद हुई।
विज्ञापन

इस बात का खुलासा एसपी यमुना प्रसाद ने गुरुवार को किया। एसपी ने कहा कि तस्करों की धरपकड़ को लेकर एक अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बुधवार शाम सर्विलांस व नगर कोतवाली की संयुक्त टीम ने लखनऊ मार्ग पर स्थित ओबरी जंगल से दो अंतर जनपदीय तस्कर पकड़े। शातिर तस्कर असंद्रा थाना क्षेत्र के सिद्घौर निवासी मो. रईस व मुफीद के कब्जे से 912 ग्राम मार्फीन, बाइक व मोबाइल बरामद किया।
विज्ञापन

जिन पर कोतवाली नगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। पकड़े गए तस्करों ने पूछताछ में बताया कि वह लोग टिकरा उस्मा गांव के एक तस्कर की मार्फीन बेचने का काम लखनऊ, गोंडा व बहराइच आदि जिलों में करते हैं। अब पुलिस पकड़े गए तस्करों का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह, सर्विलांस के प्रभारी अक्षय कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed