{"_id":"61b8d98bfba5fa05fe6f8df9","slug":"two-and-a-half-crores-spent-but-the-beautification-of-nageshwanath-pond-could-not-be-completed-barabanki-news-lko6089459148","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई करोड़ खर्च, लेकिन पूरा नहीं हो सका नागेश्वानाथ तालाब का सौंदर्यीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई करोड़ खर्च, लेकिन पूरा नहीं हो सका नागेश्वानाथ तालाब का सौंदर्यीकरण
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर में नागेश्वरनाथ तालाब के सौंद्रयीकरण कार्य में जमकर लापरवाही बरती जा रही है। निर्माण की तय समयावधि में साढ़े चार करोड़ के बजट से होने वाले इस काम पर अब तक ढाई करोड़ की धनराशि खर्च हो जाने के बाद भी इसका सौंदर्यीकरण कार्य अधूरा है।
अधूरे कार्य पूरे कराने को शासन ने पुन: दो करोड़ की अवशेष धनराशि भी जारी कर दी है। भरोसा जताया जा रहा है कि इससे रुका हुआ कार्य जल्द शुरू हो सकेगा।
सपा सरकार के कार्यकाल में नागेश्वरनाथ तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य की शुरूआत हुई थी। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन के प्रयास से शासन ने साढ़े चार करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी देते हुए ढाई करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी थी।
अफसरों की लापरवाही के कारण जो कार्य एक साल में पूरा होना था, उसे छह साल बाद भी ढाई करोड़ खर्च कर पूरा नहीं कराया जा सका है। नगर पालिका परिषद के ईओ पवन कुमार का कहना है कि नागेश्वरनाथ तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य करीब साढ़े चार करोड़ से होना था।
विज्ञापन
ढाई करोड़ की एक किश्त मिलने के बाद अवशेष राशि न मिल पाने से काम अटका था। अब शासन ने दो करोड़ राशि की एक और किश्त जारी की है। इससे जल्द ही अधूरे कार्य को पूरा कराया जाएगा।