फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two accidents because of dence fog in Barabanki.

Barabanki: कोहरे के कारण असंतुलित होकर तालाब में गिरा वाहन, ट्रक ने माल वाहन में मारी टक्कर, दो घायल

Wed, 21 Dec 2022 12:14 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Wed, 21 Dec 2022 12:14 PM IST
सार

बाराबंकी में घने कोहरे के कारण दो हादसे हो गए। महमूदाबाद लखनऊ में एक वाहन अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरा। वहीं एक अन्य हादसे में सफदरगंज थाना क्षेत्र में ट्रक ने कोहरे के कारण एक माल वाहन में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Two accidents because of dence fog in Barabanki.
दुर्घटना के दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भीषण कोहरे के बीच मंगलवार देर रात और बुधवार सुबह अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में जहां दो लोग घायल हो गए वहीं महमूदाबाद लखनऊ मार्ग करीब डेढ़ घंटे तक जाम से जूझता रहा।

विज्ञापन


कुर्सी थाना क्षेत्र के अनवरी गांव के पास बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे तेज रफ्तार दुग्ध वाहन सड़क की पटरी की ओर जाने के बाद असंतुलित हुआ और तालाब में जा गिरा। इस हादसे में टैंकर में मौजूद चालक और खलासी तालाब में डूबने से बच गए। खलासी सीतापुर जिले के थानगांव निवासी प्रहलाद (26) को चोटें आई हैं।
विज्ञापन


सूचना पाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से दुग्ध वाहन को बाहर निकलवाया। इस दौरान महमूदाबाद लखनऊ मार्ग पर करीब डेढ़ घंटे तक जाम के हालात रहे। उधर, सफदरगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ अयोध्या हाईवे पर मंगलवार की देर रात अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रहे ट्रक ने कोहरे के दौरान सामने जा रहे एक माल वाहन में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर लगने से माल वाहन सामने जा रहे एक दूसरे ट्रक में जा टकराया। इस दौरान असंतुलित ट्रक एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में ट्रक चालक अशोक कुमार निवासी रतनपुर थाना रौनाही जिला अयोध्या गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस हादसे के कारण हाईवे पर यातायात करीब आधे घंटे बाधित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed